Saturday, February 14, 2026
Google search engine
Homeक्रिकेटIndia Vs Pakistan / T20 World Cup 2026: प्रोजेक्ट उल्लू का तीसरा...

India Vs Pakistan / T20 World Cup 2026: प्रोजेक्ट उल्लू का तीसरा चरण है पाकिस्तान के साथ

India Vs Pakistan / T20 World Cup 2026: एक प्रोजेक्ट उल्लू से आपको इन्ट्रोड्यूस करवाना आवश्यक है जबकि कल इस विश्वकप का सबसे अहम मैच है - भारत बनाम पाकिस्तान..

India Vs Pakistan / T20 World Cup 2026: एक प्रोजेक्ट उल्लू से आपको इन्ट्रोड्यूस करवाना आवश्यक है जबकि कल इस विश्वकप का सबसे अहम मैच है – भारत बनाम पाकिस्तान..

क्रिकेट स्क्रिप्ट के इतिहास में आजतक कभी ऐसा कोई मिशन विश्व में फॉलो नहीं किया गया। आप ग़ौर करें तो वर्ल्डकप से ठीक पहले भारतीय टीम ने न्यूज़ीलैंड को 5 से चार मैच ऐसे धो-पोंछ के हराए थे कि वर्ल्डकप टीम्स की टाँगे कांप जाएँ।

ऐसी पारी देखकर ही पड़ोस के बकरीचोर ने ऐलान कर दिया था कि वो 15 तारीख का मैच खेलेगा ही नहीं। अब बिना खेले तो हराया नहीं जा सकता, इसलिए यहाँ प्रोजेक्ट उल्लू अप्लाई किया गया।

इस प्रोजेक्ट में हमारी टीम ने वर्ल्ड कप के पहले ही मैच में, यूएसए के सामने थोड़ा लड़खड़ा के, थोड़ा डर-डर के मैच बनाया। जहाँ लोग 300 रन का सट्टा लगाए बैठे थे, वहाँ 160 ऐसे बनाए कि मानों जंग जीत ली हो। ज्ञात हो कि ये स्क्रिप्ट का पहला हिस्सा था।

इस ‘गिरा-गिरा’ सिचूऐशन को देखते हुए ही बकरीचोर्स के दिल में थोड़ी हिम्मत आई, प्लस 150 रुपये, फेंटा और कुरकुरे के पैकेट का लालच तो हावी हो ही गया था।

अब आज नामीबिया के मैच में प्रोजेक्ट उल्लू का दूसरा पार्ट इस्तेमाल किया गया, दोस्तों पड़ोसी के घर का एक उम्रदराज़ शख्स पत्थरबाजों की तरह गेंदबाजी करता है, इसीलिए नामीबिया के कप्तान की ट्रेनिंग केदार जाधव नाम के स्पाई से करवाई गई, उन्हें घुटने मोड़ के गेंद फेंकना सिखाया गया और फिर अपने बल्लेबाज पोपटों की तरह विकेट्स देने लगे।

आपने शायद ध्यान दिया हो कि अपनी टीम के रन नहीं रुके, पर फिर भी सबने ऐसी एक्टिंग की कि मानों खेलना ही नहीं आ रहा। जबकि टीम के पास पूरी फायर पॉवर है, बस वह प्रोजेक्ट पूरा करने के चक्कर में डामनैट करके हरा नहीं रहे।

अभिषेक शर्मा क्योंकि ईमानदार लड़का है, उसको ये छल-कपट समझ नहीं आते, इसलिए उसको आज उसको बिठा दिया गया और संजू सैमसन जैसे समझदार दूरंदेशी खिलाड़ी से ओपनिंग करवाई गई।

अब जब 15 तारीख को जोश में डूबे, बूढ़े-बच्चे प्लेयर्स मैदान पर आयेंगे, टॉस उछलेगा, वो गेंदबाजी लेंगे तो उनके ऊपर प्रोजेक्ट उल्लू का तीसरा चरण इस्तेमाल में लाया जायेगा। जो दुबे, शर्मा या रिंकू स्पिन को देख डगमगा रहे हैं, वही ऐसे रख-रख के मारेंगे कि बॉल कोलंबो से उड़ती हुई याला नैशनल पार्क में जा गिरेगी।

दोस्तों, एक-आध मैच की स्क्रिप्ट तो पहले के आलसी लोग लिखा करते थे, आज के धुरंधर वो हैं जो पूरे टूर्नामेंट को वेब-सीरीज़ बनाकर मज़ा देते हैं। बस आपको घबराना नहीं है, बल्कि ब्लिंक इट से 10 रुपये की मकई ऑर्डर करनी है, उसके पॉपकॉर्न बनाने है और रविवार को टीवी के सामने बैठ जाना है।

जय शाह, तय शाह।

(सिद्धार्थ अरोड़ा सहर)

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments