Box Office Report: ‘ओ रोमियो’ ने नई रिलीज़ ‘अस्सी’ और ‘दो दीवाने शहर में’ पर भारी बढ़त बनाई, जानें ‘बॉर्डर 2’ और बाकी फिल्मों का हाल..
शुक्रवार, 20 फरवरी 2026 को सिनेमाघरों में नई और पुरानी फिल्मों के बीच बॉक्स ऑफिस पर जोरदार मुकाबला देखने को मिला। तापसी पन्नू की ‘अस्सी’ और सिद्धांत-मृणाल की ‘दो दीवाने शहर में’ जैसी नई रिलीज़ फिल्मों को शाहिद कपूर-विशाल भारद्वाज की ‘ओ रोमियो’, सनी देओल की ‘बॉर्डर 2’, रानी मुखर्जी की ‘मर्दानी 3’ और शनाया कपूर-आदर्श गौरव की ‘तू या मैं’ जैसी पहले से चल रही फिल्मों से टक्कर मिली। आइए जानते हैं किस फिल्म ने दर्शकों का दिल जीता और कमाई के मामले में कौन आगे रहा।
‘अस्सी’ का पहले दिन का प्रदर्शन
तापसी पन्नू की फिल्म ‘अस्सी’ रेप विक्टिम के कानूनी संघर्ष और समाज की सच्चाई को उजागर करती है। कास्ट में कनी कुसरुति, ज़ीशान अय्यूब, कुमुद मिश्रा और रेवती ने दमदार अभिनय किया। अनुभव सिन्हा के निर्देशन ने लीगल सिस्टम की कमियों को बखूबी दिखाया। पहले दिन का कलेक्शन: 1 करोड़ रुपये (ऑक्यूपेंसी 7.38%)।
‘दो दीवाने शहर में’ का बॉक्स ऑफिस
सिद्धांत और मृणाल की रोमांटिक ड्रामा फिल्म ने युवाओं की इनसिक्योरिटी और भावनाओं को संवेदनशीलता से दिखाया। रवि उदयवार के निर्देशन और संजय लीला भंसाली-प्रेरणा सिंह के प्रोडक्शन में बनी। पहले दिन का कलेक्शन: 1.25 करोड़ रुपये।
‘ओ रोमियो’ का दूसरा शुक्रवार
शाहिद कपूर और विशाल भारद्वाज की फिल्म आठ दिनों से सिनेमाघरों में है। स्टार कास्ट की परफॉर्मेंस सराही गई लेकिन इमोशनल डेप्थ की कमी दर्शकों को खली। दूसरे शुक्रवार का कलेक्शन: 2.25 करोड़ रुपये। कुल कलेक्शन: 49.35 करोड़ रुपये (8 दिन)।
‘तू या मैं’ का हाल
शनाया कपूर और आदर्श गौरव की फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई। दूसरे शुक्रवार का कलेक्शन: 0.2 करोड़ रुपये। कुल कलेक्शन: 4.65 करोड़ रुपये (8 दिन)।
‘बॉर्डर 2’ का पांचवां शुक्रवार
सनी देओल की फिल्म ने दर्शकों का दिल जीता और साल की सबसे बड़ी हिट बनी। हालांकि पांचवें हफ्ते में कमाई में गिरावट आई। 29वें दिन का कलेक्शन: 30 लाख रुपये। 29 दिनों का कुल कलेक्शन: 324.65 करोड़ रुपये।
‘मर्दानी 3’ का चौथा शुक्रवार
रानी मुखर्जी की फिल्म ने अच्छा प्रदर्शन किया लेकिन नई रिलीज़ फिल्मों के चलते कमाई घटी। चौथे शुक्रवार का कलेक्शन: 25 लाख रुपये। कुल कलेक्शन: 46.55 करोड़ रुपये (22 दिन)।
इस शुक्रवार बॉक्स ऑफिस पर ‘ओ रोमियो’ ने नई रिलीज़ फिल्मों पर भारी बढ़त बनाई, जबकि ‘बॉर्डर 2’ अब भी साल की सबसे बड़ी हिट बनी हुई है। वहीं ‘अस्सी’ और ‘दो दीवाने शहर में’ ने औसत शुरुआत की, और ‘तू या मैं’ पूरी तरह फ्लॉप साबित हुई।
(अर्चना शैरी)



