Thursday, February 26, 2026
Google search engine
Homeक्रिकेटVaibhav Suryavanshi ने आईपीएल के पहले मार दिया धुआँधार अर्धशतक- 14 पर...

Vaibhav Suryavanshi ने आईपीएल के पहले मार दिया धुआँधार अर्धशतक- 14 पर 50

Vaibhav Suryavanshi का नया तूफान: 14 गेंदों में अर्धशतक, डीवाई पाटिल टी20 कप में मचाई सनसनी; अर्जुन तेंदुलकर ने भी दिलाई जीत..

Vaibhav Suryavanshi का नया तूफान: 14 गेंदों में अर्धशतक, डीवाई पाटिल टी20 कप में मचाई सनसनी; अर्जुन तेंदुलकर ने भी दिलाई जीत..

आईपीएल 2026 से पहले भारतीय क्रिकेट को एक बार फिर अपने उभरते सितारे वैभव सूर्यवंशी के रूप में धमाकेदार संकेत मिल गए हैं। डीवाई पाटिल टी20 कप में 26 फरवरी को खेले गए मुकाबले में वैभव ने महज 14 गेंदों में अर्धशतक जड़कर क्रिकेट जगत में हलचल मचा दी।

डीवाई पाटिल ब्लू की ओर से खेलते हुए वैभव सूर्यवंशी ने इंडियन नेवी के खिलाफ 220 रन के विशाल लक्ष्य का पीछा करते हुए शुरुआत से ही आक्रामक तेवर दिखाए। पहले ही ओवर में उन्होंने चार गेंदों पर 16 रन ठोककर अपने इरादे साफ कर दिए।

14 गेंदों में फिफ्टी, 19 गेंदों में 63 रन

वैभव 12 गेंदों में 43 रन तक पहुंच चुके थे। इसके बाद उन्होंने एक छक्का और एक चौका जड़ते हुए पांचवें ओवर में ही अपना अर्धशतक पूरा कर लिया। उनका पचासा सिर्फ 14 गेंदों में आया, जो किसी भी टी20 मुकाबले में बेहद विस्फोटक उपलब्धि मानी जाती है।

यहीं नहीं, अर्धशतक के बाद भी उनका बल्ला थमा नहीं। एक और गगनचुंबी छक्का लगाने के बाद वह 19 गेंदों में 63 रन बनाकर आउट हुए। अपनी इस आक्रामक पारी में उन्होंने 7 चौके और 5 छक्के लगाए। उनका स्ट्राइक रेट 331.58 का रहा, जो उनके विस्फोटक अंदाज को बखूबी दर्शाता है।

अर्जुन तेंदुलकर का ऑलराउंड कमाल

इस मुकाबले में वैभव अकेले हीरो नहीं थे। डीवाई पाटिल ब्लू के लिए Arjun Tendulkar ने भी शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन किया।

अर्जुन ने 29 गेंदों में नाबाद 55 रन बनाए, जिसमें 7 चौके और 2 छक्के शामिल रहे। मैच के आखिरी ओवर में उन्होंने पहली ही गेंद पर छक्का जड़कर टीम को जीत दिलाई। गेंदबाजी में भी उन्होंने एक विकेट हासिल किया।

अपने इस बेहतरीन प्रदर्शन के लिए अर्जुन को ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ चुना गया। आगामी आईपीएल सीजन में वह Lucknow Super Giants की ओर से खेलते हुए नजर आएंगे।

पहले भी बना चुके हैं रिकॉर्ड

वैभव सूर्यवंशी इससे पहले भी सुर्खियां बटोर चुके हैं। Indian Premier League 2025 में उन्होंने Gujarat Titans के खिलाफ महज 35 गेंदों में शतक जड़ दिया था। उस समय उनकी उम्र केवल 14 साल 32 दिन थी और वह लीग इतिहास के सबसे युवा शतकवीर बने थे।

यह किसी भारतीय खिलाड़ी द्वारा बनाया गया सबसे तेज आईपीएल शतक भी था, जिसने उन्हें रातों-रात चर्चा के केंद्र में ला दिया।

अंडर-19 स्तर पर भी रहा दबदबा

युवा स्तर पर भी वैभव का प्रदर्शन असाधारण रहा है। 25 यूथ वनडे मैचों में उन्होंने 1,412 रन 56.48 की औसत से बनाए हैं। उनका स्ट्राइक रेट 165.72 का है, जो उनकी आक्रामक शैली को दर्शाता है। इस दौरान उन्होंने चार शतक और सात अर्धशतक लगाए।

उनका सर्वोच्च स्कोर 175 रन रहा, जो उन्होंने सिर्फ 80 गेंदों में अंडर-19 विश्व कप फाइनल में बनाया था। उस मुकाबले में भारत ने खिताब अपने नाम किया था।

यूथ टेस्ट क्रिकेट में भी उन्होंने छह मैचों में 33.1 की औसत और 136.77 के स्ट्राइक रेट से रन बनाए हैं। हालांकि, उनका सबसे बड़ा प्रभाव टी20 प्रारूप में देखने को मिला है।

टी20 में आंकड़े ही कहानी बयां करते हैं

अब तक खेले गए 18 टी20 मुकाबलों में वैभव 701 रन बना चुके हैं। उनका स्ट्राइक रेट 204.37 का है, जो बताता है कि वह किस स्तर की आक्रामक बल्लेबाजी करते हैं।

हाल ही में बोर्ड परीक्षा छोड़ने को लेकर चर्चा में रहे इस युवा बल्लेबाज ने मैदान पर अपने प्रदर्शन से ही जवाब दिया है। आईपीएल 2026 से पहले उनकी यह पारी संकेत दे रही है कि आने वाला सीजन उनके लिए और भी धमाकेदार हो सकता है।

(सुमन सुरखाब)

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments