Friday, August 8, 2025
Google search engine
HomeएंटरटेनमेंटAjay Devgn: अजय देवगन को 20-25 लोगों ने जमकर पीटा -साथ में...

Ajay Devgn: अजय देवगन को 20-25 लोगों ने जमकर पीटा -साथ में पिटे साजिद खान भी

Ajay Devgn का असली नाम अजय नहीं कुछ और था..और हीरो भी वो इत्तेफाकन बन गये..क्योंकि किस्मत ने चलाया चक्कर और सच हो गया वीरू देवगन का संकल्प..

Ajay Devgn का असली नाम अजय नहीं कुछ और था..और हीरो भी वो इत्तेफाकन बन गये..क्योंकि किस्मत ने चलाया चक्कर और सच हो गया वीरू देवगन का संकल्प..
उस दिन अजय देवगन को 20-25 लोगों ने जमकर पीटा। और ना सिर्फ़ अजय देवगन को, बल्कि साजिद खान को भी। उन दिनों अजय और साजिद खान की बहुत बढ़िया दोस्ती हुआ करती थी। वैसे, और भी कुछ दोस्त थे इन दोनों के जो उस दिन पिटे थे। ये तब का मामला है जब अजय देवगन कोई फ़िल्मस्टार नहीं बने थे।
वो एक कॉलेज स्टूडेंट ही थे। और अजय का मिज़ाज तब दादागीरी करने वाला हुआ करता था। अपने कॉलेज में अजय की बढ़िया दादागीरी चलती थी। कॉलेज में अजय और उनके दोस्तों ने कुछ लड़कों की पिटाई भी कर दी थी। और तब अजय को थाने वगैरह के चक्कर भी लगाने पड़े थे।
अजय के पास तब एक सफ़ेद जीप थी। एक दिन अजय अपने कुछ दोस्तों के साथ अपनी जीप पर सवार होकर घूमने निकले। अजय काफ़ी तेज़ ड्राइविंग कर रहे थे। एकाएक उन्होंने अपनी जीप एक पतली सी गली में घुसा दी। और उस गली में भी अजय की जीप की रफ़्तार कम नहीं हुई। अचानक एक बच्चा अजय की जीप के सामने आ गया।
वो बच्चा किसी पतंग के पीछे भाग रहा था। उस बच्चे की किस्मत अच्छी थी कि अजय ने उसे समय रहते देख लिया और अपनी जीप के ब्रेक लगा दिए। यानि बच्चे को कोई चोट नहीं आई। मगर वो बच्चा इतना घबरा गया कि उसके आंसू निकल पड़े। वो रोने लगा।
बच्चे ने रोना शुरू किया तो उस इलाके के लोग जमा होने लगे। कोई 20 से 25 लोगों ने अजय और उनके साथियों को घेर लिया।
वो लोग अजय और उनके साथियों पर भड़क रहे थे। इन लोगों को पीटने के मूड में थे। चूंकि अजय भी तब नौजवान थे, और कॉलेज के दादा भी थे तो उनका खून भी उबाल मार गया। अजय उन लोगों से भिड़ गए। पहले तो बहस हुई। फिर अजय और उनके दोस्तों की पिटाई भी होने लगी। साजिद खान भी उस दिन अजय के साथ थे। वो भी पिटे। कुल मिलाकर उस दिन अजय की जमकर पिटाई हुई। अजय की शर्ट भी फट गई। उनके होंठ फट गए। उनसे ख़ून बहने लगा।
अजय की पिटाई हुई है, ये बात किसी तरह उनके पिता वीरू देवगन को पता चल गई। वीरू देवगन तब बड़े फ़ाइट मास्टर थे फ़िल्म इंडस्ट्री के। तो उन्होंने कई गाड़ियां ली। उनमें अपने लगभग डेढ़ सौ फाइटर्स को भरा और उस इलाके में पहुंच गए जहां अजय का झगड़ा हुआ था। मगर जब तक वीरू देगवन वहां पहुंचे थे तब तक मामला काफ़ी हद तक शांत हो चुका था। लेकिन वीरू देवगन ने उन लोगों को खूब हड़काया था। फिर अजय को साथ लेकर वीरू देवगन वहां से आ गए।
वैसे जब की ये घटना है तब अजय का नाम अजय नहीं, विशाल था। 2 अप्रैल 1969 को दिल्ली में विशाल उर्फ़ अजय का जन्म हुआ था। अजय के पिता किसी ज़माने में हीरो बनने का ख्वाब लिए पंजाब से मुंबई पहुंचे थे। कड़े संघर्ष के बाद वीरू देवगन जी हीरो तो नहीं, लेकिन एक बहुत सफ़ल फ़ाइट मास्टर ज़रूर बन गए। मगर उन्होंने ये तय कर लिया था कि वो अपने बेटे विशाल को हीरो ज़रूर बनाएंगे।
बतौर हीरो फूल और कांटे से विशाल उर्फ़ अजय देवगन का डेब्यू हुआ था। फूल और कांटे अजय को कैसे मिली थी? इसकी भी एक कहानी है। दरअसल, फूल और कांटे के हीरो के रोल में कुक्कू कोहली ने अक्षय कुमार को साइन किया था। लेकिन बाद में उन्हें लगने लगा कि अक्षय इस फ़िल्म के लिए सही नहीं रहेगा। वो परेशानी में आ गए। कुक्कू कोहली और वीरू देवगन जी की बढ़िया दोस्ती थी। एक दिन कुक्कू कोहली वीरू देवगन से मिलने उनके ऑफ़िस आए। वो अपनी फ़िल्म फूल और कांटे की कास्टिंग के बारे में बात करने लगे।
वीरू देवगन ने अपने ऑफ़िस में अपने बेटे विशाल(अजय) की एक बड़ी सी तस्वीर लगा रखी थी। कुक्कू कोहली की नज़र भी उस तस्वीर पर पड़ी। उन्होंने बड़ी गौर से उस तस्वीर को देखा। फिर थोड़ी और बातचीत के बाद कुक्कू ने वीरू जी से उनके बेटे विशाल के बारे में पूछताछ करनी शुरू कर दी। और आखिरकार वो वीरू जी से बोले,”अपने बेटे को तैयार कर लो वीरू। अब वही मेरी फ़िल्म का हीरो बनेगा।” कुक्कू कोहली ने वीरू से कहा कि वो अपने बेटे को उनके ऑफ़िस भेजें।
अगले दिन विशाल कुक्कू कोहली के ऑफ़िस पहुंचे। कुक्कू कोहली ने उनका ऑडिशन लिया। कुक्कू कोहली ने उस ऑडिशन में विशाल से अमिताभ बच्चन की फ़िल्म ज़ंजीर के डायलॉग्स बुलवाए। और आखिरकार विशाल को फूल और कांटे का हीरो चुन लिया गया। उनका नाम भी विशाल से बदलकर अजय कर दिया गया। और कुक्कू कोहली ने अक्षय कुमार को फोन करके कहा कि आपकी ज़रूरत नहीं है। आप ना आएं। पता नहीं उस दिन अक्षय को कैसा लगा होगा?
अजय उस वक्त 23 साल के थे जब उन्होंने फूल और कांटे साइन की थी। जब उन्होंने अपने दोस्तों को बताया कि मैं हीरो बन गया हूं तो दोस्तों ने इनका खूब मज़ाक उड़ाया। कुछ ने तो ये तक कहा कि तू हीरो कैसे बन सकता है भला?
कुल मिलाकर वो लोग अजय के लुक्स का मज़ाक बना रहे थे। और उन्हें यकीन नहीं हो रहा था कि अजय जैसे सिंपल से लुक्स वाला लड़का भला हीरो कैसे बन सकता है। मगर अजय के उन दोस्तों में एक लड़की ऐसी थी जिसे अजय पर पूरा भरोसा था।
वो लड़की अजय से बोली,”तू एक दिन बहुत बड़ा स्टार बनेगा। इन लोगों की बातों को इग्नोर कर दे।” उस लड़की की बात एकदम सच साबित हुई। अजय वाकई में फ़िल्म इंडस्ट्री के बहुत बड़े स्टार बने। वैसे, वो लड़की भी फ़िल्म इंडस्ट्री का बड़ा नाम बनी। जानते हैं वो लड़की कौन थी? फराह खान। नामी डांस डायरेक्टर व फ़िल्म डायरेक्टर फराह खान।
(अज्ञात वीर)
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments