Wednesday, June 25, 2025
Google search engine
HomeविशेषBKYJS: रनाइच गांव में भारतीय किसान युवा जागरुक संगठन का भव्य...

BKYJS: रनाइच गांव में भारतीय किसान युवा जागरुक संगठन का भव्य स्वागत एवं सम्मान समारोह

BKYJS: प्रदेश उपाध्यक्ष श्री धर्मवीर राघव जी ने राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती प्रेमलता ठाकुर जी एवं संगठन के अन्य सम्मानित पदाधिकारियों हेतु आयोजित किया स्वागत समारोह..

BKYJS: प्रदेश उपाध्यक्ष श्री धर्मवीर राघव ने राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती प्रेमलता ठाकुर एवं संगठन के अन्य सम्मानित पदाधिकारियों हेतु आयोजित किया स्वागत समारोह..

हाल ही में रनाइच गांव में भारतीय किसान युवा जागरुक संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष श्री धर्मवीर राघव जी ने एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया , जिसमें प्रदेश उपाध्यक्ष बनाए जाने के उपलक्ष में राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती प्रेमलता ठाकुर जी एवं संगठन के अन्य सम्मानित पदाधिकारियों का भव्य स्वागत एवं सम्मान किया गया।

इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष श्री धर्मवीर राघव जी द्वारा राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रेमलता ठाकुर जी का सम्मान बड़े ही धूमधाम से किया गया। उन्हें 5100 रुपये की नोटों की माला, सम्मान स्वरूप तलवार चिन्ह, तथा पगड़ी पहनाकर भव्य स्वागत किया गया।

कार्यक्रम में देशभर से पधारे विभिन्न पदाधिकारियों का भी पुष्पमाला पहनाकर, अंगवस्त्र भेंट कर, तथा ससम्मान स्वागत किया गया। इस गरिमामय समारोह में उपस्थित प्रमुख पदाधिकारी इस प्रकार रहे:

राष्ट्रीय अध्यक्ष – श्रीमती प्रेमलता ठाकुर जी

राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष – श्रीमती उर्मिला सिंह राणा जी

राष्ट्रीय वरिष्ठ संगठन महामंत्री – श्री पुंडीर जी

राष्ट्रीय संगठन महामंत्री – डॉ. प्रमेन्द्र तोमर जी

राष्ट्रीय उपाध्यक्ष – कुश सिरोही जी

युवा मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष – श्री प्रशांत गॉड जी

प्रदेश प्रवक्ता – श्री ओम प्रकाश जी

प्रदेश सचिव – श्री नरेंद्र चौधरी जी

महिला मोर्चा प्रदेश सचिव – श्रीमती शशि यादव जी

जिला अध्यक्ष बुलंदशहर – श्री अमरीश भारद्वाज जी (लकी)

महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष बुलंदशहर – श्रीमती शालिनी शर्मा जी

महिला मोर्चा जिला उपाध्यक्ष बुलंदशहर श्रीमती अन्नू झा जी

जिला अध्यक्ष अलीगढ़ – श्री मोमराज सिंह जी

जिला अध्यक्ष हापुड़ – श्री मोहित तोमर जी

जिला अध्यक्ष कासगंज – श्री महेन्द्र सिंह जी (सीटू)

जिला अध्यक्ष मथुरा श्री धर्म वीर सिंह सोलंकी जी

जिला उपाध्यक्ष बुलंदशहर – श्री गुलमोहम्‍मद जी

जिला उपाध्यक्ष बुलंदशहर – श्री दीपक चौधरी जी

जिला सचिव – श्री दुष्यंत शर्मा जी

जिला संगठन मंत्री श्री सुरेंद्र शर्मा जी

जिला सचिव श्री जय भगवान जी

सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को संगठन की ओर से नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए। साथ ही, संगठन में कई नए सदस्यों को भी जोड़ा गया और सभी ने ईमानदारी व निष्ठा से संगठन के कार्यों को निभाने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम के उपरांत सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता गवाना टोल पर ज्ञापन देने के लिए एकजुट होकर पहुंचे, जहाँ संगठन के टोल फ्री अभियान में सफलता प्राप्त हुई। यह संगठन की एकजुटता और सामूहिक मेहनत का प्रतिफल था।

इस अवसर पर संगठन ने घोषणा की कि हम सभी का यह संकल्प है कि हम राष्ट्रहित, किसान हित एवं संगठन हित में हमेशा सजग, समर्पित और एकजुट होकर कार्य करते रहेंगे।

भारतीय किसान युवा जागरुक संगठन की सुप्रीमो लता ठाकुर ने सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के परिश्रम को ध्यान में रखते हुए इस ऐतिहासिक कार्यक्रम को सफल बनाने में योगदान के लिए उनका कोटि-कोटि धन्यवाद ज्ञापित किया.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments