Wednesday, October 22, 2025
Google search engine
Homeधर्म- ज्योतिषAcharya Anil Vats presents: चैत्र नवरात्रि में 9 दिन कैसे करें नवदुर्गा...

Acharya Anil Vats presents: चैत्र नवरात्रि में 9 दिन कैसे करें नवदुर्गा साधना

Acharya Anil Vats की इस प्रस्तुति में जानिये किस तरह की जाये नवरात्रि में माता की पूजा अर्चना..

Acharya Anil Vats की इस प्रस्तुति में जानिये किस तरह की जाये नवरात्रि में माता की पूजा अर्चना..

माता दुर्गा के 9 रूपों का उल्लेख श्री दुर्गा-सप्तशती के कवच में है जिनकी साधना करने से भिन्न-भिन्न फल प्राप्त होते हैं। कई साधक अलग-अलग तिथियों की दुर्गा साधना करते हैं, जैसे प्रतिपदा से नवमी तक क्रमश:-

माता शैलपुत्री : प्रतिपदा के दिन इनका पूजन-जप किया जाता है। मूलाधार में ध्यान कर इनके मंत्र को जपते हैं। धन-धान्य-ऐश्वर्य, सौभाग्य-आरोग्य तथा मोक्ष के देने वाली माता मानी गई हैं।

मंत्र- ‘ॐ ऐं ह्रीं क्लीं शैलपुत्र्यै नम:।’

माता ब्रह्मचारिणी : संयम, तप, वैराग्य तथा विजय प्राप्ति की दायिका हैं।

मंत्र- ‘ॐ ऐं ह्रीं क्लीं ब्रह्मचारिण्यै नम:

माता चन्द्रघंटा : कष्टों से मुक्ति तथा मोक्ष प्राप्ति के लिए इन्हें भजा जाता है।

मंत्र- ‘ॐ ऐं ह्रीं क्लीं चन्द्रघंटायै नम:।’

माता कूष्मांडा : रोग, दोष, शोक की निवृत्ति तथा यश, बल व आयु की दात्री मानी गई हैं।

मंत्र- ‘ॐ ऐं ह्रीं क्लीं कूष्मांडायै नम:।’

माता स्कंदमाता : सुख-शांति व मोक्षदायिनी हैं।

मंत्र- ‘ॐ ऐं ह्रीं क्लीं स्कंदमातायै नम:।’

माता कात्यायनी : भय, रोग, शोक-संतापों से मुक्ति तथा मोक्ष की दात्री हैं।

मंत्र- ‘ॐ ऐं ह्रीं क्लीं कात्यायनायै नम:।’

माता कालरात्रि : ललाट में ध्यान किया जाता है। शत्रुओं का नाश, कृत्या बाधा दूर कर साधक को सुख-शांति प्रदान कर मोक्ष देती हैं।

मंत्र- ‘ॐ ऐं ह्रीं क्लीं कालरात्र्यै नम:।’

माता महागौरी : मस्तिष्क में ध्यान कर इनको जपा जाता है। इनकी साधना से अलौकिक सिद्धियां प्राप्त होती हैं। असंभव से असंभव कार्य पूर्ण होते हैं।

मंत्र- ‘ॐ ऐं ह्रीं क्लीं महागौर्ये नम:।’

माता सिद्धिदात्री : मध्य कपाल में इनका ध्यान किया जाता है। सभी सिद्धियां प्रदान करती हैं।

मंत्र- ‘ॐ ऐं ह्रीं क्लीं सिद्धिदात्र्यै नम:।’

(प्रस्तुति – आचार्य अनिल वत्स)

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments