Friday, February 20, 2026
Google search engine
HomeएंटरटेनमेंटDhurandhar 2 : हाईएस्ट ओपनर बनने के लिए कितनी कमाई करनी...

Dhurandhar 2 : हाईएस्ट ओपनर बनने के लिए कितनी कमाई करनी होगी धुरन्धर 2 को

Dhurandhar 2 : बहुत उम्मीदें हैं आदित्य धर की इस आगामी फिल्म से जिसने पाकिस्तान और पाकिस्तान परस्त हिन्दुस्तान के फिल्मिस्तान को भारी चोट पहुंचाई है..

Dhurandhar 2 : बहुत उम्मीदें हैं आदित्य धर की इस आगामी फिल्म से जिसने पाकिस्तान और पाकिस्तान परस्त हिन्दुस्तान के फिल्मिस्तान को भारी चोट पहुंचाई है..

साल 2026 की बहुप्रतीक्षित फिल्मों में शामिल धुरंधर 2 को लेकर बॉक्स ऑफिस पर बड़ी उम्मीदें जताई जा रही हैं। रणवीर सिंह और अक्षय खन्ना अभिनीत यह स्पाई थ्रिलर 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। फिल्म की ओपनिंग कमाई को लेकर ट्रेड सर्किल्स में जबरदस्त चर्चा है, क्योंकि इसकी शुरुआत ही तय करेगी कि यह हिंदी सिनेमा की सबसे बड़ी ओपनर फिल्मों की सूची में जगह बना पाएगी या नहीं।

टॉप ओपनिंग कमाई वाली फिल्मों में हो सकती है शामिल

दम तो है धुरंधर 2 में लेकिन यदि इस फिल्म को बॉलीवुड की शीर्ष ओपनर फिल्मों में शामिल होना है, तो उसे पहले दिन कम से कम 65 करोड़ रुपये का कलेक्शन करना होगा। ऐसा करके ही वह स्त्री 2 (64.80 करोड़ रुपये) के ओपनिंग रिकॉर्ड को पीछे छोड़ सकेगी।

फिलहाल हिंदी सिनेमा की टॉप 5 ओपनिंग फिल्मों की सूची इस प्रकार है:

जवान – 75 करोड़ रुपये

स्त्री 2 – 64.80 करोड़ रुपये

एनिमल – 63.80 करोड़ रुपये

पठान – 57 करोड़ रुपये

वॉर – 53.35 करोड़ रुपये

ऐसे में यदि ‘धुरंधर 2’ को कम से कम 65 करोड़ रुपये की ओपनिंग मिलती है, तो वह सीधे दूसरे स्थान पर पहुंच सकती है। हालांकि, 75 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर ‘जवान’ का रिकॉर्ड तोड़ना फिलहाल कठिन चुनौती प्रतीत होता है।

‘टॉक्सिक’ के साथ टकराव बड़ी बाधा

‘धुरंधर 2’ की राह आसान नहीं है, क्योंकि उसी दिन दक्षिण भारतीय सुपरस्टार यश की फिल्म टॉक्सिक भी रिलीज हो रही है। टीज़र रिलीज के बाद से ही ‘टॉक्सिक’ को लेकर दर्शकों में उत्साह देखा जा रहा है। इस बॉक्स ऑफिस क्लैश का असर दोनों फिल्मों की कमाई पर पड़ना तय माना जा रहा है।

यदि ‘धुरंधर 2’ को एकल रिलीज मिलती, तो यह संभव था कि वह पहले दिन के कलेक्शन में नए कीर्तिमान स्थापित करती। किंतु मौजूदा परिस्थितियों में उसे कड़ी प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ेगा।

पहली ‘धुरंधर’ का प्रदर्शन

पहली फिल्म धुरंधर ने बॉक्स ऑफिस पर अभूतपूर्व सफलता हासिल की थी। लगभग 75 दिनों तक सिनेमाघरों में चलने वाली इस फिल्म ने भारत में 838.5 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था, जबकि इसका वर्ल्डवाइड कलेक्शन 1,355 करोड़ रुपये तक पहुंच गया था। यही वजह है कि इसके सीक्वल से अपेक्षाएं और भी बढ़ गई हैं।

स्टार कास्ट और प्रोडक्शन

‘धुरंधर 2’ का निर्देशन आदित्य धर ने किया है, जो इसके सह-निर्माता भी हैं। फिल्म में रणवीर सिंह और अक्षय खन्ना के अतिरिक्त सारा अर्जुन, संजय दत्त, आर. माधवन और अर्जुन रामपाल प्रमुख भूमिकाओं में दिखाई देंगे।

अब सभी की निगाहें 19 मार्च पर टिकी हैं -क्या ‘धुरंधर 2’ अपनी ओपनिंग से बॉक्स ऑफिस पर नया इतिहास रचेगी, या कड़ी टक्कर के बीच सम्मानजनक शुरुआत तक ही सीमित रह जाएगी, यह देखना दिलचस्प होगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments