Ishan Kishan: भारत के सितारे सलामी बल्लेबाज ईशान किशन के साथ नजर आईं अदिति हुंडिया – मैदान को प्यार और जश्न का मौसम खिला दिया..
टीम इंडिया के विकेटकीपर बल्लेबाज़ ईशान किशन ने आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में शानदार प्रदर्शन कर सबका ध्यान खींचा। लेकिन इस बार उनकी चर्चा बल्लेबाज़ी से ज़्यादा उनकी गर्लफ्रेंड अदिति हुंडिया को लेकर रही। फाइनल में जीत के बाद अदिति मैदान पर आईं और हजारों दर्शकों के सामने अपने बॉयफ्रेंड के साथ खुशी और गर्व का पल साझा किया।

अहमदाबाद में ऐतिहासिक जीत
भारत ने अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में न्यूजीलैंड को हराकर टी20 वर्ल्ड कप 2026 का खिताब जीता। यह पल खिलाड़ियों और फैंस के लिए बेहद खास था। ईशान किशन के लिए यह और भी यादगार बन गया क्योंकि उन्होंने अपनी गर्लफ्रेंड अदिति हुंडिया के साथ मैदान पर जश्न मनाया।

स्टैंड्स से लेकर मैदान तक अदिति हुंडिया
फाइनल मैच के दौरान अदिति हुंडिया स्टैंड्स में कैज़ुअल रेड टैंक टॉप और डेनिम में नज़र आईं। वह पूरे जोश के साथ ईशान किशन और टीम इंडिया का उत्साह बढ़ा रही थीं। जब भारत ने जीत दर्ज की, तो ईशान तिरंगे में लिपटे गर्व से मुस्कुरा रहे थे और अदिति मैदान पर आकर उनके साथ जश्न में शामिल हुईं।

अदिति हुंडिया की पहचान
जयपुर की रहने वाली अदिति फैशन और मॉडलिंग की दुनिया में मशहूर हैं। वह फेमिना मिस इंडिया 2017 की फाइनलिस्ट रह चुकी हैं और मिस दीवा 2018 का खिताब भी जीत चुकी हैं। मॉडलिंग के अलावा वह एक एंटरप्रेन्योर भी हैं और अपना फैशन लेबल लॉन्च करने की तैयारी कर रही हैं। इंस्टाग्राम पर उनके करीब तीन लाख फॉलोअर्स हैं, जो उनकी लाइफ और करियर को फॉलो करते हैं।

रिश्ता और शुरुआत
रिपोर्ट्स के मुताबिक, ईशान और अदिति की मुलाकात 2019 आईपीएल सीजन के दौरान हुई थी। उस समय अदिति अक्सर स्टैंड्स से ईशान को चीयर करती दिखती थीं। फरवरी 2026 में ईशान के दादा अनुराग पांडे ने उनके रिश्ते की पुष्टि की थी, जिससे फैंस को उनकी निजी जिंदगी की झलक मिली।

शिक्षा और करियर
अदिति ने जयपुर के इंटरनेशनल स्कूल से पढ़ाई की और फिर सेंट जेवियर्स कॉलेज से बीबीए की डिग्री हासिल की। बिजनेस की पढ़ाई करने के बावजूद उन्होंने मॉडलिंग और फैशन के प्रति अपने जुनून को चुना और अपने एंटरप्रेन्योरियल सपनों को क्रिएटिविटी के साथ जोड़ दिया।

(त्रिपाठी पारिजात)



