Monday, March 9, 2026
Google search engine
Homeक्रिकेटIndia vs New Zealand Final: टीम इंडिया के 'नवरत्न', जिन्होंने दो बार...

India vs New Zealand Final: टीम इंडिया के ‘नवरत्न’, जिन्होंने दो बार दिलाई T20 वर्ल्ड कप ट्रॉफी

India Vs New Zealand Final: भारतीय क्रिकेट के आज के ये नौरतन हैं जो टीम इन्डिया में अपना जबर्दस्त योगदान दे रहे हैं और जिन्होंने देश को क्रिकेट जगत का सिरमौर बनाया है -एक बार नहीं, दो बार !

India Vs New Zealand Final: भारतीय क्रिकेट के आज के ये नौरतन हैं जो टीम इन्डिया में अपना जबर्दस्त योगदान दे रहे हैं और जिन्होंने देश को क्रिकेट जगत का सिरमौर बनाया है -एक बार नहीं, दो बार !

टीम इंडिया ने इतिहास रच दिया है। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रनों से हराकर टी20 वर्ल्ड कप 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया। सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में भारतीय टीम ने रिकॉर्ड तीसरी बार टी20 विश्व कप की ट्रॉफी जीती और लगातार दूसरी बार चैंपियन बनी।

इस जीत में भारत के वो ‘नवरत्न’ खिलाड़ी भी शामिल रहे, जिन्होंने दो बार टीम इंडिया को विश्व चैंपियन बनाया। आइए जानते हैं उन खिलाड़ियों के बारे में—

दो बार T20 वर्ल्ड कप जीतने वाले भारतीय खिलाड़ी

सूर्यकुमार यादव – 2024 और 2026 दोनों वर्ल्ड कप में टीम का हिस्सा रहे। इस बार कप्तान के तौर पर भारत को चैंपियन बनाया।

जसप्रीत बुमराह – फाइनल में 15 रन देकर 4 विकेट झटके। 2024 और 2026 दोनों खिताब में अहम योगदान।

शिवम दुबे – बल्ले और गेंद दोनों से लगातार दूसरी बार टीम को चैंपियन बनाने में मदद की।

हार्दिक पांड्या – 2024 के फाइनल में गेंदबाजी से चमके, अब दो बार ट्रॉफी उठाने वाले खिलाड़ी।

अक्षर पटेल – ऑलराउंडर अक्षर ने 2024 और 2026 दोनों वर्ल्ड कप जीतने वाली टीम में जगह बनाई।

अर्शदीप सिंह – अपनी गेंदबाजी से दोनों बार भारत को चैंपियन बनाने में अहम भूमिका निभाई।

मोहम्मद सिराज – 2024 और 2026 दोनों वर्ल्ड कप में भारतीय टीम का हिस्सा रहे।

संजू सैमसन – 2026 के फाइनल में शानदार प्रदर्शन किया, 2024 में भी चैंपियन टीम का हिस्सा रहे।

कुलदीप यादव – 2026 में प्लेइंग इलेवन में नहीं खेले, लेकिन स्क्वाड का हिस्सा रहे और दूसरी बार ट्रॉफी जीती।

फाइनल मैच का संक्षिप्त हाल

भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 256 रन का विशाल लक्ष्य दिया। जवाब में न्यूजीलैंड की टीम 19 ओवर में 159 रन पर ऑलआउट हो गई। इस तरह भारत ने 96 रनों से जीत दर्ज की। भारत घरेलू सरजमीं पर टी20 वर्ल्ड कप जीतने वाला पहला देश बन गया।

(सुमन सुरखाब)

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments