Wednesday, June 25, 2025
Google search engine
Homeधर्म- ज्योतिषMaa Jaanaki Temple at Sitamarhi: पुनौराधाम में बनेगा मां जानकी का भव्य...

Maa Jaanaki Temple at Sitamarhi: पुनौराधाम में बनेगा मां जानकी का भव्य मंदिर, सीएम नीतीश ने साझा किया डिज़ाइन

Maa Jaanaki Temple at Sitamarhi: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने रविवार को सोशल मीडिया पर मां जानकी के भव्य मंदिर और उससे जुड़ी संरचनाओं के प्रस्तावित डिज़ाइन की पहली झलक साझा की..

Maa Jaanaki Temple at Sitamarhi: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने रविवार को सोशल मीडिया पर मां जानकी के भव्य मंदिर और उससे जुड़ी संरचनाओं के प्रस्तावित डिज़ाइन की पहली झलक साझा की..

बिहार सरकार पुनौराधाम, सीतामढ़ी को धार्मिक और सांस्कृतिक पर्यटन के प्रमुख केंद्र के रूप में विकसित करने की दिशा में तेज़ी से काम कर रही है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने रविवार को सोशल मीडिया पर मां जानकी के भव्य मंदिर और उससे जुड़ी संरचनाओं के प्रस्तावित डिज़ाइन की पहली झलक साझा की।

उन्होंने कहा, “मुझे यह बताते हुए अत्यंत प्रसन्नता हो रही है कि जगत जननी मां जानकी की जन्मस्थली, पुनौराधाम को समग्र रूप से विकसित करने के लिए भव्य मंदिर सहित अन्य संरचनाओं का डिज़ाइन तैयार हो चुका है। यह हम सभी बिहारवासियों के लिए गर्व और सौभाग्य की बात है।”

मुख्यमंत्री ने यह भी जानकारी दी कि मंदिर निर्माण कार्य को गति देने के लिए एक विशेष ट्रस्ट का गठन किया गया है। सरकार इस ऐतिहासिक स्थल के कायाकल्प के लिए प्रतिबद्ध है।

120 करोड़ की लागत से भूमि अधिग्रहण

पिछले वर्ष नवंबर में राज्य कैबिनेट ने मंदिर क्षेत्र में पर्यटन विकास हेतु बुनियादी ढांचे के निर्माण के लिए 50.50 एकड़ भूमि अधिग्रहण की स्वीकृति दी थी, जिसकी लागत 120 करोड़ रुपये से अधिक आंकी गई थी।

उपमुख्यमंत्रियों की प्रतिक्रियाएं

उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने सोशल मीडिया पर लिखा, “सनातन संस्कृति की पावन भूमि पर भव्य जानकी धाम के नव-निर्माण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। पुनौराधाम को एक विशिष्ट धार्मिक, सांस्कृतिक और आध्यात्मिक केंद्र के रूप में विकसित किया जा रहा है। यह प्रयास न सिर्फ स्थानीय विकास के लिए अहम है, बल्कि सनातन परंपरा के गौरव को पुनर्जीवित करने की ऐतिहासिक पहल भी है।”

उन्होंने आगे कहा, “हर सनातनी के लिए पुनौराधाम में भव्य जानकी मंदिर का निर्माण गर्व और आस्था का विषय है। यह धाम आने वाली पीढ़ियों को हमारी संस्कृति, मर्यादा और धर्म की अमूल्य विरासत से जोड़ने का कार्य करेगा।”

डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने भी एक्स (पूर्व ट्विटर) पर तस्वीरें साझा करते हुए लिखा, “यह बिहारवासियों के लिए अत्यंत गर्व और प्रसन्नता की बात है कि मां जानकी के भव्य मंदिर सहित अन्य संरचनाओं का डिज़ाइन तैयार हो चुका है। निर्माण कार्य जल्द ही प्रारंभ होगा और शीघ्र ही यह भव्य मंदिर साकार रूप लेगा।”

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments