RAMAYNAM: कई मायनों में बहुत विशेष है रामायण पर आधारित आने वाली हिन्दी फिल्म – रामायणम ..
फिल्म रामायणम्, जो अब तक की सबसे महंगी भारतीय फिल्मों में से एक मानी जा रही है, का बजट करीब 1600 करोड़ रुपये है। फिल्म में भगवान राम का किरदार रणबीर कपूर निभा रहे हैं, और उनके साथ साई पल्लवी सीता के रोल में नजर आएंगी। केजीएफ फेम यश भी फिल्म में अहम भूमिका निभा रहे हैं।
रणबीर कपूर को मिल रही है सबसे ज़्यादा फीस
रणबीर कपूर, जो फिल्म में श्रीराम का किरदार निभा रहे हैं, इस प्रोजेक्ट के सबसे ज्यादा फीस पाने वाले एक्टर हैं।
उन्हें एक पार्ट के लिए ₹75 करोड़ मिल रहे हैं।
चूंकि फिल्म दो भागों में रिलीज होगी, रणबीर को कुल मिलाकर ₹150 करोड़ की फीस दी जा रही है।
साई पल्लवी को भी मिल रही है मोटी रकम
सीता का किरदार निभा रहीं साई पल्लवी को भी अच्छी-खासी फीस दी जा रही है।
उन्हें एक पार्ट के लिए ₹6 करोड़ मिल रहे हैं।
यानी दोनों पार्ट मिलाकर उन्हें ₹12 करोड़ मिलेंगे।
यश लेंगे फिल्म की कमाई में हिस्सा
यश, जो फिल्म में एक अहम किरदार निभाने के साथ-साथ को-प्रोड्यूसर भी हैं, फिल्म की कमाई (प्रॉफिट) में हिस्सा लेंगे।
उनकी फीस का आंकड़ा सामने नहीं आया है, लेकिन माना जा रहा है कि वो मुनाफे में बड़ा हिस्सा लेंगे।
फिल्म को नमित मल्होत्रा की प्राइम फोकस स्टूडियोज और यश की Monster Mind Creations मिलकर बना रही हैं।
इतनी महंगी क्यों है रामायणम्?
फिल्म का कुल बजट ₹1600 करोड़ है।
पार्ट 1 का बजट: ₹900 करोड़
पार्ट 2 का बजट: ₹700 करोड़
पहले भाग में दुनिया और किरदारों की रचना (VFX, सेट्स, कॉस्ट्यूम) पर भारी खर्च किया जा रहा है।
दूसरे भाग में ज़्यादातर एक्शन सीन्स होंगे और पहले से बने सेट और किरदार ही इस्तेमाल किए जाएंगे।
पूरी दुनिया के लिए बनाई जा रही है ये फिल्म
फिल्म को IMAX फॉर्मेट में शूट किया जा रहा है।
इसे दुनियाभर में रिलीज किया जाएगा।
फिल्म में विजुअल इफेक्ट्स की जिम्मेदारी ऑस्कर विजेता VFX स्टूडियो DNEG संभाल रहा है।
फिल्म का पहला भाग दिवाली 2026 में, और दूसरा भाग दिवाली 2027 में रिलीज होगा।
क्या खास है रामायणम् में?
भारत की सबसे महंगी फिल्म होने का दावा।
शानदार VFX, बड़ा बजट और इंटरनेशनल क्वालिटी।
भारत के साथ-साथ विदेशी दर्शकों को भी ध्यान में रखकर बनाई गई है।
(प्रस्तुति- त्रिपाठी सुमन पारिजात)