86 Cr की कीमत वाले हवाई जहाज में बने इस दुनिया के बेशकीमती हैंड बैग की यहाँ पढ़ें पूरी कहानी..
दुनिया का सबसे महंगा हैंडबैग हाल ही में पेरिस में सोथबी की नीलामी में बिका। यह बैग कोई आम बैग नहीं, बल्कि मशहूर ब्रिटिश-फ्रांसीसी एक्ट्रेस और सिंगर जेन बिर्किन का इस्तेमाल किया हुआ पहला बिर्किन बैग था। यह बैग लगभग 86 करोड़ रुपये (€8.58 मिलियन या $10 मिलियन) में बिका और इसने फैशन जगत में नया रिकॉर्ड बना दिया।
कैसे बना यह बैग?
1984 में जेन बिर्किन एक फ्लाइट में लंदन जा रही थीं, जहां उनकी मुलाकात Hermès कंपनी के उस समय के CEO जीन-लुई डुमास से हुई। फ्लाइट में बिर्किन का सामान नीचे गिर गया, जिस पर उन्होंने कहा कि “हैंडबैग में कभी पर्याप्त जगह नहीं होती।”
यह सुनकर डुमास ने तुरंत वहीं फ्लाइट में रखे वोमिट बैग (कागज़ की थैली) पर एक नए बैग का स्केच बना दिया, जो बाद में बिर्किन बैग के नाम से मशहूर हुआ।
इसके बाद Hermès कंपनी ने बिर्किन से पूछा कि क्या वे इस बैग को उनके नाम पर बाजार में उतार सकते हैं। उन्होंने हामी भर दी, और फिर दुनिया को मिला ये लग्जरी और स्टाइल का प्रतीक — Birkin Bag।
क्या है इस बैग की खासियत?
यह वही असली प्रोटोटाइप है जो CEO डुमास ने फ्लाइट में खुद डिजाइन किया था।
यह ब्लैक लेदर का बैग है जिसमें 7 खास डिजाइन एलिमेंट हैं, जो किसी और बिर्किन बैग में नहीं हैं।
इसे सोथबी ने अब तक के सबसे आइकॉनिक फैशन आइटम्स में से एक बताया है।
यह बैग हाल ही में एक जापानी कलेक्टर ने खरीदा।
क्या यह अब तक का सबसे महंगा फैशन आइटम है?
इस सवाल का जवाब है – नहीं। बिर्किन बैग भले ही दुनिया का सबसे महंगा बिकने वाला हैंडबैग हो, लेकिन यह अब तक का सबसे महंगा फैशन आइटम नहीं है।
सोथबी के मुताबिक, सबसे महंगे बिके फैशन आइटम का रिकॉर्ड है “The Wizard of Oz” फिल्म में पहनी गई लाल रूबी चप्पलों का।
ये चप्पलें साल 2024 में 32.5 मिलियन डॉलर (करीब 3000 करोड़ रुपये) में बिकी थीं।
एक फ्लाइट में हुई बातचीत और एक कागज़ पर बना स्केच, आज 86 करोड़ में बिकने वाला एक ऐतिहासिक बैग बन गया। यह कहानी बताती है कि आइडिया और स्टाइल, दोनों जब मिलते हैं, तो इतिहास बनता है।
(प्रस्तुति- अंजू डोकानिया)