पटना १८ जुलाई। आधुनिको भव संस्कृतं वद अभियान के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं विहार संस्कृत संजीवन समाज पटना के महासचिव डॉ मुकेश कुमार ओझा ने बताया कि आधुनिको भव संस्कृतं वद अभियान के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्या डॉ भारती कुमारी, राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य डॉ मिथिलेश कुमार एवं झारखंड प्रांत के उपाध्यक्ष डॉ महेश केवट का बिहार राज्य विश्वविद्यालय सेवा आयोग द्वारा सहायक आचार्य के रुप में चयन हुआ है।
ये सभी सदस्य इस अभियान के अन्तर्गत अन्तर्राष्ट्रीय अन्तर्जालीय दशदिवसात्मक संस्कृत सम्भाषण शिविर में भाग लेते थे। गोस्वामी तुलसीदास जयंती के शुभावसर पर विहार संस्कृत संजीवन समाज पटना एवं सर्वत्र संस्कृतम् की ओर से आधुनिको भव संस्कृतं वद अभियान के अन्तर्गत गोस्वामी तुलसीदास स्मृति अन्तर्राष्ट्रीय अन्तर्जालीय दशदिवसात्मक संस्कृत सम्भाषण शिविर में पांचवें दिन डॉ मुकेश कुमार ओझा का संबोधन हुआ।
अभियान के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं शिविर के प्रशिक्षक डॉ मुकेश कुमार ओझा ने दिवस ज्ञान के विषय में संस्कृत में अभ्यास कराते हुए कहा कि सम्पूर्ण भारत के लोगों को संस्कृत बोलना चाहिए।सरल पद्धति से संस्कृत बोलना सिखाया जाता है।
शिविर के सभी सदस्यों ने दिवस ज्ञान पर सम्यक् अभ्यास किया। यह निरन्तर 34 वां अन्तर्जालीय संस्कृत सम्भाषण शिविर है। डॉ मुकेश कुमार ओझा ने इस शिविर के सहायक आचार्य में चयनित सभी सदस्यों हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी।
अभियान के प्रधान संरक्षक एवं पूर्व गृह सचिव उत्तर प्रदेश शासन के डॉ अनिल कुमार सिंह ने सभी चयनित सदस्यों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि 34 महीने से लगातार चलने वाले सम्भाषण अन्तर्जालीय शिविर से लाभ मिला।
सहायक आचार्य में चयनित सभी सदस्यों को बधाई देनेवालों में डा मिथिलेश झा, डॉ अनिल कुमार चौबे, श्री उग्र नारायण झा, डॉ रागिनी वर्मा, डॉ लीना चौहान, डॉ नीरा कुमारी, डॉ राजेश कुमार मिश्र, डॉ अवन्तिका कुमारी, डॉ मधु कुमारी, मनीषा बोदरा, रामनाथ पाण्डेय, सुजाता घोष, दयानी शारदेय, ज्ञानी शारदेय, राहुल कुमार पाण्डेय, अदिति चोला, तारा विश्वकर्मा, अक्षय मिश्र, मनीष कुमार,मधु कुमारी, मीना आर्या, सौरभ शर्मा, कल्पना शर्मा,बीजेन्द्र सिंह आदि हैं।