Tuesday, October 21, 2025
Google search engine
Homeक्रिकेटAbhishek Sharma ने रचा इतिहास, 6 मार कर तोड़ा सनथ जयसूर्या का...

Abhishek Sharma ने रचा इतिहास, 6 मार कर तोड़ा सनथ जयसूर्या का कीर्तिमान

Abhishek Sharma ने एशिया कप 2025 में अपने बल्ले से रच दिया है इतिहास -बने पहले खिलाड़ी जिन्होंने एशिया कप के एक संस्करण में 15 या उससे ज़्यादा छक्के लगाए..

Abhishek Sharma ने एशिया कप 2025 में अपने बल्ले से रच दिया है इतिहास -बने पहले खिलाड़ी जिन्होंने एशिया कप के एक संस्करण में 15 या उससे ज़्यादा छक्के लगाए..

एशिया कप 2025 में अभिषेक शर्मा ने अपनी तूफ़ानी बल्लेबाज़ी जारी रखते हुए इतिहास रच दिया। दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में बांग्लादेश के खिलाफ उन्होंने सिर्फ़ 25 गेंदों पर अर्धशतक ठोक दिया। यह उनका लगातार दूसरा अर्धशतक था। इससे पहले पाकिस्तान के खिलाफ उन्होंने 74 रन बनाए थे।

टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अभिषेक भारत के लिए एक बड़ा हथियार बन चुके हैं और आधुनिक दौर के बेहतरीन खिलाड़ियों में गिने जा रहे हैं। उन्होंने टी20आई रैंकिंग में अपना नंबर-1 स्थान बरकरार रखा और 907 रेटिंग अंक तक पहुँच गए। यह भारतीय खिलाड़ियों में तीसरा सबसे ऊँचा स्कोर है। उनसे ऊपर केवल सूर्यकुमार यादव (912 अंक) और विराट कोहली (909 अंक) रहे हैं।

अभिषेक शर्मा का रिकॉर्ड तोड़ प्रदर्शन

बांग्लादेश के खिलाफ अभिषेक पूरी तरह छक्के बरसाने के मूड में थे। उन्होंने 37 गेंदों पर 75 रन बनाए, जिसमें पाँच शानदार छक्के शामिल थे। रन आउट होने से पहले ही उन्होंने मैदान में तूफ़ान मचा दिया। पाकिस्तान के खिलाफ भी उन्होंने पाँच छक्के लगाए थे। इन दोनों पारियों को मिलाकर अभिषेक के नाम इस एशिया कप में कुल 16 छक्के दर्ज हो गए।

इस तरह अभिषेक शर्मा एशिया कप के किसी भी एक संस्करण में सबसे ज़्यादा छक्के लगाने वाले खिलाड़ी बन गए। इससे पहले यह रिकॉर्ड श्रीलंका के दिग्गज सनथ जयसूर्या के नाम था, जिन्होंने साल 2008 में 14 छक्के लगाए थे।

एशिया कप के एक सीज़न में सबसे ज़्यादा छक्के

बल्लेबाज़           छक्के      साल
अभिषेक शर्मा         16*     2025
सनथ जयसूर्या         14       2008
रोहित शर्मा           13       2018
शाहिद अफरीदी      12       2010
रहमानुल्लाह गुरबाज़  12       2022

(प्रस्तुति -त्रिपाठी इन्द्रनील)

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments