Sunday, December 14, 2025
Google search engine
Homeअजब ग़ज़बHusband On Rent: किराये पर पति चाहिये लातविया की युवतियों को

Husband On Rent: किराये पर पति चाहिये लातविया की युवतियों को

Husband On Rent: लातविया में गहराता लैंगिक असंतुलन: पुरुषों की कमी से महिलाएं मजबूरन ‘किराए के पति’ की सेवाएं ले रहीं..

Husband On Rent: लातविया में गहराता लैंगिक असंतुलन: पुरुषों की कमी से महिलाएं मजबूरन ‘किराए के पति’ की सेवाएं ले रहीं..

यूरोप का खूबसूरत देश लातविया इस समय एक गंभीर सामाजिक समस्या से जूझ रहा है। यहां महिलाओं और पुरुषों की संख्या में बड़ा अंतर सामने आ चुका है। पुरुषों की लगातार घटती आबादी ने रोजमर्रा की जिंदगी को इस कदर प्रभावित किया है कि कई महिलाएं अब घंटों के हिसाब से ‘किराए पर पति’ रखने को मजबूर हो रही हैं।

लातविया में यह समस्या पिछले कुछ वर्षों में और गहरी हुई है। पुरुषों की संख्या कम होने के कारण महिलाओं को न केवल भावनात्मक बल्कि व्यावहारिक जरूरतों के लिए भी पुरुष सहयोग की कमी महसूस हो रही है। नतीजतन, महिलाएं घर के जरूरी कामों के लिए अस्थायी तौर पर पुरुषों की सेवाएं ले रही हैं, जिन्हें आम तौर पर पति से जोड़ा जाता है।

रिगा से सामने आई चौंकाने वाली हकीकत

लातविया की राजधानी रिगा से सामने आई रिपोर्टों के अनुसार, महिलाएं अब घंटे के हिसाब से पुरुषों को घर बुलाकर घरेलू काम करवा रही हैं। ये काम पारंपरिक रूप से घर में पुरुषों द्वारा किए जाने वाले माने जाते हैं, जैसे मरम्मत, फिटिंग, पेंटिंग या भारी सामान का इंतजाम।

अमेरिकी अखबार द न्यूयॉर्क पोस्ट की रिपोर्ट में बताया गया है कि देश में पुरुषों की भारी कमी के कारण यह चलन तेजी से बढ़ रहा है। रिपोर्ट के मुताबिक, महिलाएं किसी भावनात्मक रिश्ते के बजाय जरूरत के आधार पर पति जैसी भूमिका निभाने वाले पुरुषों को किराए पर ले रही हैं।

वेबसाइट्स दे रही हैं ‘हैंडी हसबैंड’ की सुविधा

रिपोर्ट के अनुसार, कोमांड-24 जैसी वेबसाइटें महिलाओं को “गोल्डन हैंड” यानी ऐसे पुरुष उपलब्ध कराती हैं, जो प्लंबिंग, बढ़ईगीरी, बिजली का काम, टीवी लगाना और अन्य मरम्मत कार्य कर सकते हैं।
इसके अलावा, रेमोंटडार्बी नाम की एक अन्य सेवा भी ऑनलाइन और फोन के जरिए महिलाओं को अस्थायी ‘पति’ बुक करने की सुविधा देती है। ये कारीगर पेंटिंग, पर्दे ठीक करने, फर्नीचर मरम्मत और घर के रखरखाव जैसे कामों के लिए तय समय पर पहुंच जाते हैं।

महिलाएं रोज महसूस कर रहीं पुरुषों की कमी

लातविया में रहने वाली डानिया नाम की महिला, जो फेस्टिवल्स और आयोजनों में काम करती हैं, बताती हैं कि उनके दफ्तर में लगभग सभी कर्मचारी महिलाएं हैं। उनके अनुसार, यह असंतुलन अब सामान्य जीवन का हिस्सा बन चुका है।
वहीं उनकी दोस्त जेन बताती हैं कि देश में योग्य जीवनसाथी की कमी के कारण कई महिलाएं पार्टनर की तलाश में दूसरे देशों का रुख कर रही हैं।

आंकड़े बता रहे हैं गंभीर स्थिति

यूरोस्टेट के आंकड़ों के मुताबिक, लातविया में पुरुषों की तुलना में करीब 15 फीसदी ज्यादा महिलाएं हैं। यह अंतर यूरोपीय संघ के औसत से लगभग तीन गुना अधिक है।
विशेषज्ञों का कहना है कि इस स्थिति का एक बड़ा कारण पुरुषों का कम जीवनकाल है। स्वास्थ्य समस्याएं, जीवनशैली और अन्य सामाजिक कारणों से लातविया में पुरुष अपेक्षाकृत कम उम्र तक ही जीवित रहते हैं।

लातविया तक सीमित नहीं है यह चलन

‘किराए के पति’ का यह मॉडल केवल लातविया तक सीमित नहीं है। यूनाइटेड किंगडम में भी ऐसा प्रयोग देखने को मिला है।
साल 2022 में लॉरा यंग ने अपने पति जेम्स के साथ मिलकर “Rent My Handy Husband” नाम से एक व्यवसाय शुरू किया। इस सेवा के तहत जेम्स को घरेलू छोटे-मोटे कामों के लिए प्रति घंटे के हिसाब से किराए पर उपलब्ध कराया जाता है।

यह उदाहरण दिखाता है कि बदलती सामाजिक संरचना और लैंगिक असंतुलन किस तरह रिश्तों और घरेलू जरूरतों की परिभाषा तक बदल रहा है। जमाना बदल रहा है।

(प्रस्तुति -त्रिपाठी पारिजात)

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments