Wednesday, February 4, 2026
Google search engine
Homeकाम की बातेंAadhaar Rule Change: बदले गये हैं आधार के नए नियम - नाम,...

Aadhaar Rule Change: बदले गये हैं आधार के नए नियम – नाम, पता और डेट ऑफ बर्थ को लेकर बदलाव

Aadhaar Rule Change: आपकी पहचान आपका आधार है..देश में प्रत्येक कार्यालय में आपके परिचय का सत्यापन आधार से ही होता है..नये नियमों को जान लीजिये ताकि आप किसी परेशानी में न फंसें..

Aadhaar Rule Change: आपकी पहचान आपका आधार है..देश में प्रत्येक कार्यालय में आपके परिचय का सत्यापन आधार से ही होता है..नये नियमों को जान लीजिये ताकि आप किसी परेशानी में न फंसें..

अगर आप अपना आधार कार्ड अपडेट कराना चाहते हैं या फिर नया आधार कार्ड बनवाना चाहते हैं तो आपको नए नियमों के बारे में जरूर लेना चाहिए क्योंकि UIDAI ने आधार को लेकर बदलाव किया है.

आधार जारी करने वाली संस्‍था UIDAI ने आधार नामांकन और आधार में सुधार को लेकर कुछ नियमों में बदलाव किया है. इस नियम को Third Amendment Regulations, 2025 के तहत नोटिफाई किया गया है.

नए नियमों के तहत डॉक्‍यूमेंट्स को अपडेट किया गया है जिसका इस्‍तेमाल पहचान, एड्रेस, रिलेशन या डेट ऑफ बर्थ के प्रमाण के तौर पर किया जा सकता है.

UIDAI ने यह बदलाव बच्‍चों, युवाओं और सीनियर सिटीजन के सभी आयु वर्गों के लिए किया है.
अब से आधार कार्ड को अपडेट कराने या बनवाने से पहले इन जरूरी डॉक्‍यूमेंट्स के बारे में जान लीजिए

नाम बदलने के लिए डॉक्‍यूमेंट्स

UIDAI ने नाम सुधारने के लिए कई तरह के पहचान को अप्रूव किया है
पहचान पत्र के तौर पर पासपोर्ट सबसे भरोसेमंद डॉक्‍यूमेंट माना जाता है.
पासपोर्ट में आपकी फोटो, नाम, डेट ऑफ बर्थ और एड्रेस एक साथ दर्ज होते हैं
इसके अलावा PAN कार्ड, वोटर ID (EPIC), ड्राइविंग लाइसेंस, सरकारी पहचान पत्र और विवाह प्रमाण पत्र भी नाम में अपडेट कर सकते हैं

पते के लिए जरूरी दस्तावेज़

UIDAI ने एड्रेस प्रूफ के लिए बहुत से डॉक्‍यूमेंट्स को मान्य किया है
पासपोर्ट, बैंक पासबुक/बैंक स्टेटमेंट (अपडेटेड), बिजली-पानी-गैस के बिल (तीन महीने के भीतर जारी) पेश किए जा सकते हैं
किराए पर रहने वाले नागरिग, रेंट एग्रीमेंट दे सकते हैं
साथ ही हाउस या प्रॉपर्टी टैक्‍स की रसीद, आईडी कार्ड, राशन कार्ड भी दे सकते हैं

-डेट ऑफ बर्थ के लिए डॉक्‍यूमेंट
जन्‍मतिथि अपडेट कराने के लिए नागरिकों के अभी बहुत से डॉक्‍यूमेंट देने होते हैं
इसमें आप जन्म प्रमाण पत्र, पासपोर्ट, या 10वीं-12वीं की मार्कशीट शामिल हैं
फिजिकल पैन कार्ड भी दिया जा सकता है क्योंकि ई-पैन योग्‍य नहीं माना जाता है

अब ये है नया बदलाव

UIDAI के नए नियम बदलाव के मुताबिक अब एक ही दस्तावेज जिसमें फोटो, नाम और पता तीनों हैं, आधार अपडेट के लिए पर्याप्‍त माना जाएगा। पहले अलग-अलग प्रमाण देना जरूरी होता था, लेकिन अब एक ही डॉक्‍यूमेंट से प्रॉसेस पूरा किया जा सकता है। नाम बदलना, एड्रेस चेंज, डेट ऑफ बर्थ अपडेट करना या रिलेशन जोड़ना, ये सभी काम अब एक ही डॉक्‍यूमेंट से बदले जा सकते हैं.

आधार इस तरह अपडेट कर सकते हैं?

आधार अपडेट करने के लिए सबसे पहले सही डॉक्‍यूमेंट्स को तैयार रखना होगा.
अब नजदीकी आधार सेंटर्स या ऑनलाइन के लिए माई आधार ऐप पर जाना होगा.
यहां आप अपने डॉक्‍यूमेंट के साथ अपडेट करने वाला फार्म भरकर जमा कर सकते हैं.
अगर डॉक्‍यूमेंट सही हुए तो आपका आधार कार्ड अपडेट हो जाएगा.

(न्यूज़ हिन्दू ग्लोबल ब्यूरो)

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments