Wednesday, February 4, 2026
Google search engine
Homeक्रिकेटBrat Lee: क्यों प्यार का रिश्ता टूट गया - क्रिकेट के कारण...

Brat Lee: क्यों प्यार का रिश्ता टूट गया – क्रिकेट के कारण पत्नी हो गई बेवफा

Brat Lee:  कैसे क्रिकेट की दीवानगी ने उजाड़ा घर - फिर हुआ ब्रेट ली और एलिजाबेथ कैंप का तलाक, जानिए पूरी कहानी..

Brat Lee:  कैसे क्रिकेट की दीवानगी ने उजाड़ा घर – फिर हुआ ब्रेट ली और एलिजाबेथ कैंप का तलाक, जानिए पूरी कहानी..

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व तेज़ गेंदबाज़ ब्रेट ली, जिन्होंने अपनी तूफ़ानी रफ़्तार और लंबे रनअप से बल्लेबाज़ों को हमेशा भयभीत किया, क्रिकेट के मैदान पर जितने सफल रहे, उनकी निजी ज़िंदगी उतनी ही उतार-चढ़ाव से भरी रही। क्रिकेट के प्रति उनका जुनून इतना गहरा था कि उनकी शादीशुदा ज़िंदगी बिखर गई और महज़ तीन साल में ही उनकी पहली पत्नी एलिजाबेथ कैंप से रिश्ता टूट गया।

क्रिकेट का जुनून और निजी जीवन की मुश्किलें

ब्रेट ली की गेंदबाज़ी का अंदाज़—स्मूद एक्शन और तेज़ रफ़्तार—किसी भी बल्लेबाज़ के लिए चुनौतीपूर्ण था। चाहे पिच कैसी भी हो, उनके हाथ में गेंद आते ही आग बरसने लगती थी। लेकिन मैदान का यह हीरो निजी जीवन में गहरे सदमे से गुज़रा, खासकर तब जब उनकी पहली शादी टूट गई। यह सब उस समय हुआ जब वह अपने करियर के शिखर पर थे।

ली ने कभी सार्वजनिक रूप से यह नहीं जताया कि उनकी निजी ज़िंदगी में क्या चल रहा है। क्रिकेट प्रेमियों को शायद ही पता हो कि उनकी पहली शादी सिर्फ़ तीन साल में ही टूट गई थी। जिस खेल ने उन्हें शोहरत और दौलत दिलाई, उसी खेल के कारण उनकी पत्नी एलिजाबेथ कैंप ने उन्हें धोखा दिया।

क्यों टूटा रिश्ता?

ब्रेट ली और एलिजाबेथ के तलाक को लेकर कई कहानियाँ सामने आईं। ऑस्ट्रेलियाई मीडिया के अनुसार, एलिजाबेथ का एक रग्बी खिलाड़ी से अफेयर था, जिसके चलते रिश्ता टूट गया। हालांकि असली वजह चाहे जो भी रही हो, यह सच है कि क्रिकेट ही उनके बीच मतभेद का कारण बना।

जब ब्रेट ली ने 2006 में एलिजाबेथ से शादी की थी, तब वह अपने करियर के चरम पर थे। उस दौर में ऑस्ट्रेलिया विश्व क्रिकेट पर राज कर रहा था और ली टीम के अहम सदस्य थे। लगातार इंटरनेशनल टूर और मैचों के कारण वह महीनों घर से दूर रहते थे। यही दूरी उनके रिश्ते में तनाव का कारण बनी। शादी के बाद उनका एक बेटा भी हुआ, लेकिन एलिजाबेथ को अकेले ही उसकी देखभाल करनी पड़ती थी।

बेटे की परवरिश और अलगाव

ब्रेट ली और एलिजाबेथ के बेटे का नाम प्रेस्टन है। तलाक के बाद दोनों ने मिलकर उसकी परवरिश करने का निर्णय लिया। कई रिपोर्ट्स में कहा गया कि क्रिकेट के प्रति ली का अत्यधिक लगाव और पत्नी को समय न दे पाने की वजह से उनके बीच वैचारिक मतभेद बढ़ते गए और अंततः दोनों ने अलग होने का फैसला किया।

फिर की दूसरी शादी

तलाक के बाद ब्रेट ली लगभग पाँच साल तक अकेले रहे। वर्ष 2014 में उन्होंने लाना एंडरसन से दूसरी शादी की। इस तरह उनकी निजी ज़िंदगी ने एक नया मोड़ लिया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments