Tuesday, October 21, 2025
Google search engine
HomeदुनियादारीEarthquack: महाभूकंप की चेतावनी -एक झटके में 3 लाख मरेंगे, समंदर में...

Earthquack: महाभूकंप की चेतावनी -एक झटके में 3 लाख मरेंगे, समंदर में समा सकते हैं कई शहर!

Earthquack: जापान की सरकारी एजेंसी ने एक भयंकर महाभूकंप (Megaquake) की भविष्यवाणी की है, जो बड़े पैमाने पर तबाही ला सकता है..

Earthquack: जापान की सरकारी एजेंसी ने एक भयंकर महाभूकंप (Megaquake) की भविष्यवाणी की है, जो बड़े पैमाने पर तबाही ला सकता है..

इस जापानी एजेन्सी का अनुमान बहुत डरावना है. इसके अनुसार यह भूकंप लगभग 3 लाख लोगों की जान ले सकता है और कई शहरों को समुद्र में डुबो सकता है।

  • जापान सरकार की रिपोर्ट में कहा गया है कि यह महाभूकंप रिक्टर स्केल पर 9 तीव्रता का हो सकता है।

  • इस भूकंप के कारण विशालकाय सुनामी उठेगी, जो तटीय इलाकों को तहस-नहस कर देगी।

  • सैकड़ों इमारतें ढह जाएंगी, और जापान की अर्थव्यवस्था को खरबों डॉलर का नुकसान हो सकता है।

म्यांमार-थाईलैंड के हालिया भूकंप से दुनिया अभी उबरी भी नहीं थी कि जापान की नई चेतावनी ने सबको चौका दिया है।

अगर यह भूकंप सर्दियों में, देर रात के समय आता है, तो सुनामी और इमारतों के ढहने से लगभग 2,98,000 लोगों की मौत हो सकती है। इसके साथ ही 13 लाख से अधिक लोग बेघर हो जाएंगे — जो जापान की कुल जनसंख्या का लगभग 10% है।

यह इलाका पहले से ही भूकंप के लिहाज से दुनिया के सबसे संवेदनशील क्षेत्रों में आता है। विशेषज्ञों के अनुसार, समुद्र में 8 से 9 तीव्रता के भूकंप की संभावना 80% तक है।

सरकार ने आपदा प्रबंधन की तैयारियां तेज कर दी हैं, क्योंकि अगर यह आपदा आती है, तो यह जापान के आधे GDP को तबाह कर सकती है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments