Horoscope this week: भाग्य का चित्र बदल सकता है इस सप्ताह इन राशि वाले जातकों का – इस सप्ताह इन राशियों के बदल सकते हैं दिन जो देंगे रुके कामों को रफ्तार और करायेंगे धन की प्राप्ति..
आज जानिये लग्न राशि आधारित साप्ताहिक राशिफल जिसमें होगी इस सप्ताह आपके पारिवारिक जीवन, आर्थिक स्थिति, स्वास्थ्य और कार्यक्षेत्र की दिशा और दशा। जानिए किन राशियों पर इस सप्ताह भाग्य कृपालु होगा, कौन-से कार्य बनेंगे और किन सावधानियों को अपनाकर आप जीवन में संतुलन बनाए रख सकते हैं।
मेष लग्न: धन संबंधी चिंता रह सकती है। भौतिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि के योग हैं। छात्रों को अच्छे समाचार मिल सकते हैं। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। कार्यक्षेत्र में भागदौड़ रहेगी। अंतिम दिनों में मानसिक तनाव संभव है, वाणी पर नियंत्रण रखें।
वृषभ लग्न: इस सप्ताह आर्थिक लाभ की संभावना प्रबल है। सरकारी या प्रॉपर्टी से जुड़े कामों में सफलता मिल सकती है। सामाजिक और पारिवारिक जीवन में उमंग बनी रहेगी। वैवाहिक जीवन में कुछ मतभेद संभव हैं।
मिथुन लग्न: भाग्य का साथ मिलने से प्रमोशन या अटके धन की प्राप्ति हो सकती है। इंटरव्यू में सफलता की उम्मीद है। सेहत के मामले में सतर्क रहें। सप्ताह का अंत चुनौतियां दे सकता है।
कर्क लग्न: साझेदारों से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। धन प्राप्ति और रुके कामों में गति के योग हैं। नौकरी में सफलता के संकेत हैं। प्रेम-संबंधों में खटास आ सकती है।
सिंह लग्न: सप्ताह की शुरुआत में खर्च और तनाव हो सकता है। मगर धन और स्वास्थ्य के मामलों में सुधार होगा। सामाजिक मान-सम्मान में वृद्धि होगी। यात्रा के योग हैं। क्रोध पर काबू रखें।
कन्या लग्न: व्यापार में लाभ की संभावना है। नौकरी में सावधानी जरूरी है। सरकारी परेशानियाँ समाप्त हो सकती हैं। संतान और स्वास्थ्य को लेकर सावधानी बरतें।
तुला लग्न: मतभेद संभव हैं। नौकरी में सावधानी रखें। बेरोजगारों को अवसर मिल सकता है। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। नई मुलाकातें लाभकारी रहेंगी।
वृश्चिक लग्न: आत्मबल में कमी महसूस हो सकती है। वैवाहिक जीवन में उतार-चढ़ाव रह सकता है। नौकरी में लाभ के योग हैं। शारीरिक थकान हो सकती है। सेहत का ध्यान रखें।
धनु लग्न: अचानक धन लाभ संभव है। स्वास्थ्य में सुधार के संकेत हैं। नौकरी में नए अवसर मिल सकते हैं। विद्यार्थियों के लिए अनुकूल सप्ताह। वाणी पर संयम रखें।
मकर लग्न: अतिरिक्त कार्य का भार बढ़ सकता है। वैवाहिक जीवन में राहत मिलेगी। प्रॉपर्टी से जुड़ी अड़चनें दूर हो सकती हैं। संतान से मतभेद संभव है। निवेश सोच-समझकर करें।
कुंभ लग्न: आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। कार्यक्षेत्र में नई उपलब्धि संभव है। रुका हुआ पैसा मिल सकता है। शुभ समाचार की संभावना है। अचानक यात्रा संभव है।
मीन लग्न: आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। कार्यों में सफलता मिलेगी। पारिवारिक वातावरण अच्छा रहेगा। नौकरी व व्यापार दोनों क्षेत्रों में प्रगति होगी। सम्मान और उपहार मिलने के योग हैं।
(ध्यान दीजिये: यह साप्ताहिक राशिफल आपकी लग्न राशि पर आधारित सामान्य भविष्यफल है। सटीक परिणाम के लिए जन्मपत्रिका और दशा-अंतर्दशा का ज्योतिषीय विश्लेषण आवश्यक है।)