India Vs Pakistan: ग्रेटेस्ट नहीं है ये राइवलरी अब – एकतरफा हराता है भारत पाकिस्तान को.. अब अगली बार किस मुह से भारत से भिड़ेगा पाकिस्तान ?
भारत और पाकिस्तान के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2026 का मुकाबला श्रीलंका में खेला गया। इस हाई-वोल्टेज मैच में भारत ने पाकिस्तान को 61 रन से हराकर एकतरफा जीत दर्ज की। इस हार के बाद पाकिस्तान के क्रिकेटप्रेमी का गुस्सा ज्यादा और निराशा और भी ज्यादा नजर आई।
फैन्स बोले -असल में हुआ ‘ये’
पाकिस्तान के एक बड़े यूट्यूबर सना अमजद ने मैच के बाद आम पाकिस्तानियों से बातचीत की। उसने उनसे पूछा कि इंडिया वर्सेस पाकिस्तान मुकाबले का इंतजार हर कोई करता है, लेकिन इस बार पाकिस्तान का प्रदर्शन और भी ज्याद खराब रहा। उन्होंने याद दिलाया कि मैच से पहले पाकिस्तान ने बड़े-बड़े दावे किए थे—जैसे “हम बुमराह का करियर खत्म कर देंगे” और “अभिषेक शर्मा की टांगें कांपेंगी।” लेकिन मैदान पर नतीजा बिल्कुल उल्टा रहा। फैंस ने कहा कि असल में तो इंडिया ने हमको खा लिया।
पाकिस्तान को टीट्वेन्टी क्रिकेट सीखना होगा
एक पाकिस्तानी दर्शक ने कहा कि भारत ने बहुत बेहतर क्रिकेट खेली। ऐसा लग रहा था जैसे पाकिस्तान कोई टेस्ट प्लेइंग नेशन है ही नहीं, बल्कि कोई कमजोर टीम मैदान में उतरी हो। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान के खिलाड़ियों के हाथ में बैट और बॉल तो थे, लेकिन खेल में कोई दम नहीं दिखा।
ईशान की धमाकेदार पारी पड़ गई भारी
भारत की जीत में ईशान किशन की 77 रन की शानदार पारी यादगारी बन गई। शुरुआती एक विकेट जल्दी गिरने के बाद उन्होंने पारी संभाली और अकेले ही मैच को भारत के पक्ष में कर दिया। दूसरी तरफ, पाकिस्तानी फैंस का कहना था, – हमारी टीम में ऐसा कोई बल्लेबाज़ नहीं दिखा जो अकेले मैच को संभाल सके।
कप्तानी और मैनेजमेंट पर सवाल
पाकिस्तानी फैन्स ने टीम मैनेजमेंट और कप्तानी को भी जमकर कोसा। उनका कहना था कि गेंदबाजी में मजबूती नहीं दिखी, गेन्दबाजी में सही बदलाव करना नहीं आया और भारत को हराने की रणनीति में दम नहीं दिखी।
डर के खेलते हैं विकेट बचाने में लगे रहते हैं
उदाहरण के लिये, शहीन शाह अफरीदी को दूसरे ओवर में गेंद देने का फैसला गलत माना गया। बल्लेबाजी क्रम को लेकर भी बहस हुई। कई लोगों ने कहा कि बाबर आज़म टी20 फॉर्मेट के हिसाब से नहीं खेलते और टीम को तेज शुरुआत की ज़रूरत होती है। सच तो ये है कि पाकिस्तानी टीम में तेज रन बनाने वाले एक या दो ही खिलाड़ी हैं, बाकी डर डर के खेलते हैं विकेट बचाने में लगे रहते हैं।
निराशा की कब्र में दफना दिया पाकिस्तान को
पाकिस्तानी क्रिकेट फैंस ने यह भी स्वीकार किया कि हालिया मुकाबलों में भारत का पलड़ा भारी रहा है। किसी भी क्रिकेट टूर्नामेंट की बात करें तो इतिहास बताता है कि भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ ज़्यादातर मैच जीते हैं। इस बार लगातार चौथी हार ने पाकिस्तान को निराशा की कब्र में दफना दिया है।
पाकिस्तानी सपने खालिस निकम्मे
इस हार ने पाकिस्तान के खोखले दावों की कलई खोल दी और उसके निकम्मे सपने को पूरी तरह चकनाचूर कर दिया। अभिषेक शर्मा की टांगें कांपने का सपना लेकर भी जियेंगे तो अब वे किस मुह से जियेंगे। पाकिस्तानी भारत से अगले मुकाबले की सोचेंगे तो उनकी टांगें कांपने लगेंगी। ये भी दुनिया के सामने साबित हो गया कि भारत के सामने पाकिस्तान की टीम अभी बच्ची है। इंडिया से जीतना है तो खेलना सीखो, बच्चे लोग !
(त्रिपाठी पारिजात)



