Wednesday, June 25, 2025
Google search engine
Homeधर्म- ज्योतिषJagannath Rath Yatra 2025: 27 जून को भव्य आयोजन है भगवान...

Jagannath Rath Yatra 2025: 27 जून को भव्य आयोजन है भगवान जगन्नाथ की विश्वप्रसिद्ध रथयात्रा का अहमदाबाद में

Jagannath Rath Yatra 2025:  यह यात्रा गुजरात की सांस्कृतिक विरासत और आस्था का अनूठा संगम है, जिसमें हर साल लाखों श्रद्धालु भाग लेते हैं..

Jagannath Rath Yatra 2025:  यह यात्रा गुजरात की सांस्कृतिक विरासत और आस्था का अनूठा संगम है, जिसमें हर साल लाखों श्रद्धालु भाग लेते हैं..

अहमदाबाद के ऐतिहासिक जगन्नाथ मंदिर से 27 जून को 148वीं जगन्नाथ रथ यात्रा का भव्य आयोजन किया जाएगा। इस साल की यात्रा में 18 हाथी, 101 झांकियां, 30 अखाड़े और 2500 से अधिक संतों की भागीदारी होगी।

अब जानिये क्या हैं इस विश्वप्रसिद्ध रथ यात्रा के मुख्य आकर्षण-

18 गजराज: सजे-धजे हाथियों की शोभायात्रा
101 सांस्कृतिक झांकियां: गुजरात की समृद्ध संस्कृति की झलक
30 अखाड़े: परंपरागत कलाकारों की प्रस्तुतियां
2500+ संत: देशभर के प्रमुख तीर्थस्थलों से आएंगे संत

अब आपको यात्रा का पूरा शेड्यूल बताते हैं –

25 जून को नेत्रोत्सव समारोह में केंद्रीय मंत्री सीआर पाटिल, मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल सहित कई गणमान्य व्यक्ति शामिल होंगे।

26 जून को सुबह 10:00 बजे: भगवान के स्वर्णिम वस्त्रों के दर्शन

सुबह 10:30 बजे: रथों की स्थापना एवं पूजा

सुबह 11:00 बजे: गजपूजा (गृहमंत्री अमित शाह की उपस्थिति संभावित)

शाम 6:30 बजे: मुख्यमंत्री द्वारा विशेष पूजा

27 जून (मुख्य यात्रा दिवस) की सुबह 4:00 बजे: मंगला आरती

सुबह 5:00 बजे: आदिवासी नृत्य एवं रास-गरबा

सुबह 7:00 बजे: मुख्यमंत्री द्वारा यात्रा का शुभारंभ

अब जानिये विशेष तैयारियां क्या होंगी –

रथ को 1000-1200 श्रद्धालु मिलकर खींचेंगे।

यात्रा मार्ग पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है।

पूरे कार्यक्रम के आयोजन के दौरान इस का लाइव प्रसारण भी किया जाएगा।

(प्रस्तुति – त्रिपाठी किसलय इन्द्रनील)

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments