Friday, August 8, 2025
Google search engine
HomeएंटरटेनमेंटManoj Kumar & ओसामा बिन लादेन का अजब संजोग – जुड़ा है...

Manoj Kumar & ओसामा बिन लादेन का अजब संजोग – जुड़ा है जन्म और मृत्यु का संबन्ध

Manoj Kumar और ओसामा बिन लादेन से जुड़ा हुआ यह संयोग वास्तव में बहुत अजीब है जो दोनो को  जन्म और मृत्यु का रिश्ते से जोड़ता हुआ सा लगता है..

Manoj Kumar और ओसामा बिन लादेन से जुड़ा हुआ यह संयोग वास्तव में बहुत अजीब है जो दोनो को  जन्म और मृत्यु का रिश्ते से जोड़ता हुआ सा लगता है..

RIP Manoj Kumar: देशभक्ति पर आधारित शानदार फिल्मों के लिए पहचाने जाने वाले हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता मनोज कुमार का निधन हो गया है। उनके निधन से फिल्म जगत और प्रशंसकों में शोक की लहर है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि मनोज कुमार का एक ऐसा दिलचस्प और हैरान कर देने वाला संयोग है, जो सीधे दुनिया के सबसे खतरनाक आतंकवादी ओसामा बिन लादेन से जुड़ता है?

जी हाँ, यह रिश्ता किसी व्यक्तिगत मुलाकात का नहीं, बल्कि ‘जन्म और मृत्यु के स्थान’ से जुड़ा हुआ है। दरअसल, मनोज कुमार का जन्म 24 जुलाई 1937 को एबटाबाद, पाकिस्तान में हुआ था — और यही वही शहर है जहाँ 2 मई 2011 को अमेरिका ने एक गुप्त ऑपरेशन में ओसामा बिन लादेन को ढेर कर दिया था।

मनोज कुमार, जिनका असली नाम हरिकृष्ण गिरि गोस्वामी था, विभाजन से पहले के भारत में जन्मे थे। एबटाबाद, जो अब पाकिस्तान के ख़ैबर पख्तूनख्वा प्रांत का हिस्सा है, एक खूबसूरत पहाड़ी इलाका है जो पहले अपनी शांति और प्राकृतिक सौंदर्य के लिए जाना जाता था।

लेकिन समय ने करवट ली, और यही शांत शहर दुनिया भर की सुर्खियों में तब आया जब यहाँ लादेन को मारा गया। एक ही शहर – एक ओर देशभक्ति के प्रतीक ‘भारत कुमार’ का जन्मस्थान और दूसरी ओर आतंक के सम्राट की मृत्यु का स्थान – यह संयोग वाकई चौंकाने वाला है।

मनोज कुमार ने देश के लिए जो सिनेमा में योगदान दिया, वह अमिट है। और अब, उनके जीवन से जुड़ा यह ऐतिहासिक संयोग भी लोगों को लंबे समय तक याद रहेगा।

(अर्चना शेरी)

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments