Monday, August 11, 2025
Google search engine
HomeTop NewsSharmishtha Panoli: कौन है ये इंस्टाग्राम इंफ्लुएंसर, जिसे कोलकाता पुलिस ने गुरुग्राम...

Sharmishtha Panoli: कौन है ये इंस्टाग्राम इंफ्लुएंसर, जिसे कोलकाता पुलिस ने गुरुग्राम से किया गिरफ्तार

Sharmishtha Panoli: इंस्टाग्राम इंफ्लुएंसर शर्मिष्ठा पनोली एक बार फिर विवादों में हैं। हाल ही में ऑपरेशन सिंदूर पर बनाए गए एक वीडियो ने उनके लिये मुसीबत पैदा कर दी है..

शर्मिष्ठा के इस वी़डियो में उन्होंने कथित तौर पर एक धर्म विशेष पर आपत्तिजनक टिप्पणी की है, जिसके बाद कोलकाता पुलिस ने उन्हें हरियाणा के गुरुग्राम से गिरफ्तार किया।

गिरफ्तारी का वीडियो वायरल

शर्मिष्ठा की गिरफ्तारी का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें वे अपनी गिरफ़्तारी के तरीके पर सवाल उठाते हुए लोकतंत्र पर चिंता जताती नज़र आ रही हैं। वीडियो में वे भावुक होकर रोती भी दिखाई देती हैं। कोलकाता पुलिस उन्हें ट्रांजिट रिमांड पर लेकर कोलकाता पहुंची और अदालत में पेश किया, जहाँ उन्हें 13 जून तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। पुलिस ने पूछताछ के लिए रिमांड की मांग की थी, जिसे अदालत ने खारिज कर दिया।

कौन हैं शर्मिष्ठा पनोली?

शर्मिष्ठा पुणे की एक लॉ यूनिवर्सिटी की छात्रा हैं और इंस्टाग्राम पर एक सक्रिय कंटेंट क्रिएटर भी हैं। उनके सोशल मीडिया पर अच्छी खासी फॉलोइंग है। बताया जा रहा है कि उनके फॉलोअर्स में एक पाकिस्तानी यूज़र भी शामिल है, जिसने पहलगाम हमले के बाद शर्मिष्ठा से सवाल पूछे थे और हमले को अंजाम देने वाले आतंकियों का बचाव किया था।

विवादित वीडियो और टिप्पणी

इस पाकिस्तानी यूज़र को जवाब देते हुए शर्मिष्ठा ने 14 मई 2025 को एक वीडियो पोस्ट किया था। इस वीडियो में उन्होंने बॉलीवुड कलाकारों की चुप्पी पर सवाल उठाते हुए एक खास धर्म पर टिप्पणी की, जो लोगों को आपत्तिजनक लगी। इसके बाद उन पर धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप लगाया गया और कोलकाता पुलिस ने मामला दर्ज किया।

नोटिस के बाद हुई फरारी और माफ़ी

पुलिस की ओर से नोटिस भेजे जाने के बावजूद शर्मिष्ठा और उनके परिवार का कोई पता नहीं चला, जिसके बाद अदालत ने उनके खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी कर दिया। मामले के बढ़ते विवाद के बीच शर्मिष्ठा ने वह वीडियो डिलीट कर दिया और माफ़ी भी मांगी। हालांकि, उन्हें सोशल मीडिया पर धमकियां मिलती रहीं।

(निरंजन कुमार)

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments