Tuesday, February 24, 2026
Google search engine
Homeक्रिकेटT20 World Cup 2026: इस तरीके से अपनी टीम 300 रन...

T20 World Cup 2026: इस तरीके से अपनी टीम 300 रन बना सकती है

T20 World Cup 2026: टीम इन्डिया में क्षमता तो है विश्वकप जीतने की परंतु अतिआत्मविश्वास इस सपने का नाश कर सकता है..योजना, समझदारी और समर्पण चाहिये अब अगले मैचों में..

T20 World Cup 2026: टीम इन्डिया में क्षमता तो है विश्वकप जीतने की परंतु अतिआत्मविश्वास इस सपने का नाश कर सकता है..योजना, समझदारी और समर्पण चाहिये अब अगले मैचों में..

तिलक वर्मा इकलौता खिलाड़ी है जो हमें वर्ल्डकप जितवा सकता है!
बस टीम में छोटे मोटे सुधार करने की ज़रूरत पड़ेगी। इस सुधार में सबसे पहले शामिल होगा ईशान किशन को नॉन-स्ट्राइक पे लाना और अभिषेक को स्ट्राइक पे।

इससे ये फायदा होगा कि पहली ही गेंद पे या तो सिक्स लगेगा, या अंडा उबलेगा। सिक्स लगा तो ठीक, अंडा उबला तो सूर्यकुमार यादव आयेगा।

हाँ, अपना कप्तान खुद को 4 नंबर पे ला के टीम के बेलेन्स का सत्यानाश कर रहा है। इसलिए ज़रूरी है कि भाई ज़िम्मेदारी संभाले और फर्स्ट डाउन आए।

इसके बाद भी अगर बल्ला नहीं चला, तो कोई बात ही नहीं। लेफ्ट-हैंडर अक्षर पटेल है न, वो 4 नंबर पे मस्त खेल सकता है। टुक-टुक भी कर लेगा मौका पड़ने पे… और बल्ले पे आ गई तो हवा में उड़ा भी सकता है।

इतनी देर में किशन तो मार-पीट के 50 रन बना ही देगा। उसके बाद वो आउट होगा और हार्दिक पाण्ड्या आयेगा। इस लड़के को भविष्य का कप्तान बनना है, एक और शादी करनी है, फिर से एलिमनी बचानी है, बालों को नीला रंगना है और कई देशों की जीडीपी से महँगी घड़ी पहननी है इसलिए इसको पैसे की बहुत ज़रूरत है। ये रन बनाएगा।

इसकी फिफ्टी होते-होते अक्षर पटेल किसी फुददुपने की गेंद पर आउट होकर जा चुका होगा। अब, यहाँ आयेगा अपना हीरो, द बेस्ट प्लेयर ऑफ टीम इंडिया – ऑल राउंडर ऑफ द ग्राउन्ड – माथे पर लगा के तिलक, आयेगा खेलने शिवम दुबे।

दुबे तो आप जानते ही हो कि स्पिनर्स को कैसे दौड़ा-दौड़ा के मारता है, फास्ट बौलर को हार्दिक मारने लगेगा। अब क्योंकि अगला मैच चेन्नई में है, वहाँ गर्मी बहुत पड़ती है, गर्मी ज़्यादा हो तो उमस भी अधिक होती है। अधिक उमस में पसीना ज़्यादा आता है।

पसीना बहता है तो प्यास ज़्यादा लगती है। हार्दिक और शिवम दुबे जब चौके-छक्के मार-मार के थक जायेंगे, तब तिलक वर्मा पानी में चीनी और नमक मिलाकर लायेगा और ऐसा पानी पिलायेगा, ऐसा पानी पिलायेगा कि अपनी टीम 300 रन बना देगी।

(सिद्धार्थ अरोड़ा ‘सहर)

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments