Wednesday, February 11, 2026
Google search engine
HomeTop NewsEpstein Files -2: सड़ी मान-सिक-ता, सेक्स और सत्ता

Epstein Files -2: सड़ी मान-सिक-ता, सेक्स और सत्ता

Epstein Files ने फिर एक बार बता दिया है कि जो दिखता है वह प्रायः होता नहीं है..और जो होता है वह प्रायः दिखता नहीं है..एप्सटीन फाइल्स का खुल जाना तो दुर्घटना ही है कुछ शातिर सफेदपोशों के लिये.. 

Epstein Files ने फिर एक बार बता दिया है कि जो दिखता है वह प्रायः होता नहीं है..और जो होता है वह प्रायः दिखता नहीं है..एप्सटीन फाइल्स का खुल जाना तो दुर्घटना ही है कुछ शातिर सफेदपोशों के लिये.. 

जैसा एप्सटीन फाइल्स के पिछले अंक में आपने पढ़ा टाइगर वुड्स जैसे स्पोर्ट्स सेलेब्रिटी बेशर्मी से कहते हैं कि -‘मेहनत से ऊंचाई पर पहुंचा हूं अब अपनी ‘तमन्नाओ’ को एफोर्ड कर सकता हूं इसलिये करता हूं !’ यही वो सोच है जो अपने अपने क्षेत्र में टॉप पर बैठे हुए लोगो की सोच बनती है.

अपनी कुत्सित यौन-लालसाओं को ये अपनी सफलता का पुरस्कार मानते हैं और अपनी छुपी हुई आपराधिक पशु-वृत्ति को अपने पैसे की खरीद समझते हैं. यौन इच्छायें तो हर व्यक्ति में हो सकती हैं, किन्तु वो पूर्ण न हो पाने की स्थिति में यौन-कुन्ठा में नहीं बदलतीं, पर कुछ सफल लोगों के लिये बदल जाती हैं.

उनके लिये अपने अनाप-शनाप पैसे से इन्द्रिय सुख खरीद लेना या छीन लेना बिलकुल उस तरह ही होता है जैसे किसी मध्यम वर्गीय व्यक्ति के लिये कभी कभार किसी अच्छे रेस्टोरेंट में सपरिवार जाकर मनपसंद खाना खा लेना. नीचे वालों और बीच वालों के लिये ये बहुत बड़ी बात हो सकती है, उन आसमानी नकली सितारों के लिये यह एक छोटा सा इंद्रिय सुख जैसा ही होता है.

आपको यह सोचना होगा कि पैसे वाले तथाकथित सफल लोग जो ऊपर से शांत दिखते हैं क्या अंदर से उत्तेजित हो सकते हैं? – और यदि हो सकते हैं तो किस बात के लिये या किस सुख के लिये ? – जवाब एक ही है जो एप्सटीन फाइल्स ने दिया है.

यौन उत्तेजना से भरा हुआ यही वह इन्द्गिय सुख है जिसकी लालसा ऊपर वालों के लिये बढ़ती ही जाती है. नीचे वाले तो ऐसी इच्छाओं की कल्पना करना भी धीरे-धीरे बन्द कर देते हैं. जिस गली चलना नहीं उस गली देखना क्यों. पर सवाल उनसे भी यही है कि उनके पास भी पैसा होता तो क्या वे भी वासना का ऐसा ही नंगा नाच करते छुप-छुप कर जिसमें लगातार घृणित अपराधों का दहशतनाक तड़का लगता है?

क्या आपको लगता है कि हर देश में ऐसी ही एप्सटीन फाइल्स नहीं होंगी? – यदि ऐसा लगता है तो आपको गलत लगता है. ये फाइल्स होंगी तो हर देश में, किन्तु खुलकर सामने कौन सी आजायेगी अचानक -यह तो कोई दुर्घटना ही तय कर सकती है.

अकूत धन की कमाई एक शांति भी तो देती है, एक ऐसी अनन्त काल की शांति कि जहाँ आपको तनाव या चिन्ता वैसी कभी नहीं होती जैसी एक आम आदमी को होती है. वहाँ आप अपने पैसे की दम पर कुछ भी हासिल कर सकते हैं और तब आपके लिये दुनिया की सबसे महंगी शराब या सबसे बड़ी कॉल गर्ल भी उत्तेजना का कारण नहीं बन सकती. परंतु बनती है, ये दोनो ही चीजें बनती हैं चरम उत्तेजना का साधन -चुपचाप – कहीं छुप कर !

(त्रिपाठी पारिजात)

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments