Saturday, April 11, 2026
Google search engine
Homeसाहित्यMangal Pandey: अमर शहीद मंगल पाण्डेय बलिदान दिवस का आयोजन

Mangal Pandey: अमर शहीद मंगल पाण्डेय बलिदान दिवस का आयोजन

Mangal Pandey: हुतात्मा मंगल पांडेय के बलिदान दिवस का आयोजन राष्ट्र के लिये उनके प्राणों के उत्सर्ग के प्रित समस्त भारतवर्ष की कतज्ञता का ज्ञापन है..

Mangal Pandey: हुतात्मा मंगल पांडेय का बलिदान दिवस का आयोजन करने वाले पटना नगर व आयोजक बधाई के पात्र हैं जिन्होंने अमर बलिदानी मंगल पांडेय का स्मरण कर उनको भावांजली अर्पित की..

पटना 9 अप्रैल। दारोगा राय स्थित कृष्ण चेतना परिषद में अमर शहीद मंगल पाण्डेय -बलिदान दिवस पर कार्यक्रम आयोजित किया गया।

आयोजक अमर शहीद मंगल पाण्डेय समाज सेवा आश्रम रहा,जिसकी अगुवाई संस्था के अध्यक्ष शिवाकांत तिवारी ने की।

कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन और वन्दे मातरम् से हुई। उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा मुख्यातिथि के रूप में विचार व्यक्त करते हुए कहा कि सच्चे सपूत एवं प्रथम क्रांतिकारी थे ।

श्रम मंत्री संजय सिंह टाईगर ने कहा कि मंगल पाण्डेय ने बदलाव की आधारशिला रखी। उनके कदमों से देश में क्रांति की राह बनी।

अध्यक्षीय उद्बोधन में शिवाकांत तिवारी ने 1857के विद्रोह से जुड़े प्रसंगों पर विस्तार से प्रकाश डाला। इस अवसर पर श्रीमती निशा मदन झा, श्री राजेश कुमार सिंह, रविकांत मिश्रा,प्रो मिथिलेश कुमार तिवारी, सहकारिता मंत्री डॉ प्रमोद चन्द्रवंशी, विद्या भूषण अवस्थी, डॉ निखिल आनंद आदि वक्ताओं ने भी मंगल पाण्डेय के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर विस्तार से प्रकाश डाला।

आगत अतिथियों का स्वागत डॉ मिथिलेश कुमार तिवारी,मंच का संचालन डॉ मुकेश कुमार ओझा एवं धन्यवाद ज्ञापन राम नरेश महतो ने किया।

 

इस अवसर पर कार्यक्रम प्रभारी मनीष झा, वैदिक उमेश झा,पवन शास्त्री, भास्कर तिवारी, पूनम सिन्हा, आनंद पाण्डेय, अतुल तिवारी,जुही झा, जितेन्द्र तिवारी, अनिता सिंह, बबीता पाण्डेय,ददन द्विवेदी, ध्रुव सिंह, संतोष दूबे, सभापति राय,रुपल आनंद कल्याणी देवी, शमशेर बहादुर सिंह,दीलिप मिश्रा सहित हजारों कार्यकर्ता उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments