Mahashivratri 2025 : आज पूरे देश में मनाया जा रहा है भोले बाबा का महाशिवरात्रि पर्व, जानें व्रत में क्या खाएं और क्या न खाएं..
महाशिवरात्रि व्रत नियम: महाशिवरात्रि का अर्थ है ‘शिव की महान रात’। इस दिन भगवान शिव की पूजा का विशेष महत्व होता है।
महाशिवरात्रि व्रत 2025: हिंदू धर्म में महाशिवरात्रि का बहुत बड़ा महत्व है। इस दिन शिवभक्त उपवास रखते हैं और भगवान शिव की विधि-विधान से पूजा-अर्चना करते हैं, जिससे उनकी सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। यह व्रत कुछ लोग ‘निर्जला’ रखते हैं, जबकि कुछ भक्त फल, दूध और बिना अनाज वाली चीजों का सेवन करते हैं। आइए जानते हैं, इस व्रत में क्या खाना चाहिए और किन चीजों से बचना चाहिए।
महाशिवरात्रि व्रत में क्या खाएं
- फल और मेवे खा सकते हैं, जो शरीर को ऊर्जा प्रदान करते हैं।
- ज्यादा से ज्यादा पानी पीना चाहिए ताकि डिहाइड्रेशन न हो।
- मखाने और मूंगफली को हल्के घी में भूनकर खा सकते हैं।
- गाजर, लौकी और मखाने की खीर बना सकते हैं।
- आलू और शकरकंद का सेवन किया जा सकता है।
महाशिवरात्रि व्रत में क्या नहीं खाएं
- इस दिन मांसाहार नहीं करना है और भारी भोजन अर्थात गरिष्ठ भोजन नहीं करना चाहिए।
- व्रत में प्याज और लहसुन का उपयोग न करें।
- साधारण नमक की जगह सेंधा नमक का प्रयोग करें।
- गर्भवती महिलाओं, बच्चों, बीमार और बुजुर्गों को व्रत न रखने की सलाह दी जाती है।
महाशिवरात्रि का यह शुभ अवसर भगवान शिव की कृपा प्राप्त करने के लिए श्रेष्ठ माना जाता है। हर हर महादेव! 🚩