Tuesday, October 21, 2025
Google search engine
Homeराष्ट्रDelhi CM: नई मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता बनेंगी दिल्ली की भाग्य रेखा

Delhi CM: नई मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता बनेंगी दिल्ली की भाग्य रेखा

Delhi CM:  दिल्ली को धोखा देने वाले नकली राजा की विदाई के पश्चात दिल्ली की बेटी बनी दिल्ली की रानी.. रेखा गुप्ता दिल्ली के शालीमार बाग विधानसभा क्षेत्र से विधायक चुनी गई हैं। विधानसभा चुनाव-2025 में उन्होंने आम आदमी पार्टी (AAP) के उम्मीदवार को 29,595 मतों से हराया है..

 

Delhi CM:  कौन हैं रेखा गुप्ता जो पहली बार विधायक बनकर दिल्ली की सीएम बनीं?

बीजेपी की विधायक रेखा गुप्ता दिल्ली की नई मुख्यमंत्री (सीएम) बनने जा रही हैं। वह दिल्ली के शालीमार बाग विधानसभा क्षेत्र से विधायक चुनी गई हैं। इस बार दिल्ली विधानसभा चुनाव-2025 में उन्होंने आम आदमी पार्टी (AAP) के उम्मीदवार को 29,595 मतों के बड़े अंतर से हराया।

कल होगा शपथ ग्रहण रामलीला मैदान में

दिल्ली की नई मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता कल गुरुवार को रामलीला मैदान में आयोजित एक समारोह में दिल्ली की मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगी। इस समय उनके साथ छह मंत्रियों को भी शपथ दिलाई जाएगी। अहम् बात ये है कि वह शालीमार बाग विधानसभा क्षेत्र से पहली बार विधायक चुनी गई हैं। उनका जन्म हरियाणा के जुलाना में 19 जुलाई 1974 को हुआ था। दिल्ली विश्वविद्यालय से उन्होंने वाणिज्य में स्नातक किया है और उसके उपरान्त मैनेजमेंट एंड आर्ट्स में मास्टर्स की डिग्री भी हासिल की।

राजनीतिक यात्रा

बत्तीस साल पहले रेखा गुप्ता ने अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत 1993 में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) से की थी। वो 1996-1997 में दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (DUSU) की बीजेपी के छात्र संगठन ABVP से अध्यक्ष रहीं। 2007 और 2012 में उन्होंने उत्तरी पीतमपुरा (वार्ड 54) से निगम पार्षद के रूप में जीत हासिल की। 2022 में उन्हें भारतीय जनता पार्टी (BJP) की ओर से दिल्ली नगर निगम (MCD) के मेयर पद के उम्मीदवार के रूप में चुना गया था।

दिल्ली विधानसभा चुनाव में 2025 में बनी विजेता

इस वर्ष रेखा गुप्ता की चुनावी विजय ऐतिहासिक बन गई जब उन्होंने 2025 के दिल्ली विधानसभा चुनाव में शालीमार बाग सीट से जीत दर्ज की और AAP के प्रत्याशी को बड़े अंतर से हराया। उन्होंने अपनी जीत का श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व को दिया और घोषणा की कि हम दिल्ली को विकास देंगे, दिल्ली के लोग विकास चाहते हैं।

योगदान और उपलब्धियां

राजनीति के अपने शानदार करियर में रेखा गुप्ता ने महिला कल्याण, शिक्षा सुधार के साथ ही सामुदायिक विकास पर भी विशेष ध्यान दिया है। अपने विधानसभा क्षेत्र में उन्होंने स्विमिंग पूल, जिम, पुस्तकालय और सामुदायिक हॉल जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराईं। इसके अतिरिक्त रेखा गुप्ता ने महिलाओं और बच्चों के लिए स्वास्थ्य जांच शिविरों का आयोजन किया और महिला भ्रूण हत्या तथा बाल श्रम के विरुद्ध जागरूकता अभियान चलाए।

उत्सव और समर्थन

दिल्ली बीजेपी विधायक दल की बैठक में उनके नाम की घोषणा होने के पूर्व ही उनके घर में उत्सव शुरू हो गया था। उनके परिवार के लोगों ने पहले ही कह दिया था कि रेखा ही दिल्ली की सीएम बनेंगी।

वहीं, दूसरी तरफ दिल्ली BJP के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने पार्टी के केंद्रीय पर्यवेक्षकों रविशंकर प्रसाद, ओम प्रकाश धनखड़ और चुनाव प्रभारी बैजयंत पांडा का स्वागत किया. पार्टी के ये सभी वरिष्ठ नेता दिल्ली की नई सरकार के लिए विधायक दल के नेता का चुनाव करने आए थे।

 

 

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments