Thursday, February 12, 2026
Google search engine
HomeविशेषDelhi Triple Murder: आरोपी तांत्रिक के घर मिला 'काला जादू' का...

Delhi Triple Murder: आरोपी तांत्रिक के घर मिला ‘काला जादू’ का सामान – 20 साल से कर रहा था लोगों की जिंदगी से खिलवाड़

Delhi Triple Murder: तीन तीन हत्याओं के आरोपी कमरुद्दीन की कुन्डली खुल गई है -पुराने भी मामले सामने आने वाले हैं क्राइम के..

Delhi Triple Murder: तीन तीन हत्याओं के आरोपी कमरुद्दीन की कुन्डली खुल गई है -पुराने भी मामले सामने आने वाले हैं क्राइम के..

दिल्ली के पीरागढ़ी इलाके में हुए सनसनीखेज तिहरे हत्याकांड (ट्रिपल मर्डर) की जांच अब आरोपी तांत्रिक कमरुद्दीन के काले अतीत तक जा पहुंची है। गुरुवार देर शाम दिल्ली पुलिस आरोपी को लेकर उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद पहुंची। पुलिस की टीम उसे रामगढ़ थाना क्षेत्र के आकाशवाणी रोड स्थित उसके आवास पर ले गई, जहाँ करीब एक घंटे तक गहन तलाशी ली गई। पुलिस के पहुँचने से पहले ही आरोपी के पाँचों बेटे घर छोड़कर फरार हो गए।

कमरे में मिला तंत्र-मंत्र का भारी जखीरा

तलाशी के दौरान पुलिस उस समय सन्न रह गई, जब घर के एक विशेष कमरे में तंत्र-मंत्र, झाड़-फूंक और काले जादू से जुड़ी भारी मात्रा में सामग्री मिली। जांच में यह चौंकाने वाला खुलासा हुआ कि कमरुद्दीन पिछले 20 वर्षों से तंत्र विद्या का यह खतरनाक खेल खेल रहा था। वह भोली-भाली जनता को लाइलाज बीमारियों से मुक्ति दिलाने का झूठा झांसा देकर अपना जाल फैलाता था।

बिना ऑपरेशन ‘पथरी’ निकालने का दावा

कमरुद्दीन का सबसे बड़ा हथकंडा यह था कि वह बिना किसी सर्जरी या ऑपरेशन के शरीर से पथरी निकालने का जादुई दावा करता था। वह मरीज के शरीर पर सफेद कपड़ा डालता और अपनी ‘शक्ति’ से पथरी निकालने का दिखावा करता था। पुलिस को पता चला है कि उसने लंबे समय तक चंद्रवार गेट स्थित एक दरगाह को अपना ठिकाना बनाया था। वहां बच्चों की नजर उतारने और झाड़ा लगाने के नाम पर उसने आसपास के इलाकों में अपनी गहरी पैठ बना ली थी।

करोड़ों की संपत्ति और एक से अधिक शादियाँ

जांच में आरोपी की आर्थिक स्थिति को लेकर भी कई खुलासे हुए हैं। आकाशवाणी रोड पर उसका ‘बिस्मिल्ला’ नाम से एक पुश्तैनी मैरिज होम है, जिसे उसके बेटे किराए पर देकर अच्छी कमाई करते हैं। कमरुद्दीन के पाँच बेटे हैं—शमीद्दीन, मैनुद्दीन, अमुरद्दीन, चमन और आरिफ, जो मजदूरी का काम करते हैं। स्थानीय लोगों और पड़ोसियों से यह भी पता चला है कि कमरुद्दीन ने एक से अधिक शादियाँ की हैं, हालांकि पुलिस अभी उसकी पत्नियों के बारे में सटीक जानकारी जुटा रही है।

दिल्ली पुलिस घर से बरामद संदिग्ध सामग्री को जब्त कर आरोपी तांत्रिक को वापस दिल्ली ले गई है। पुलिस अब यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि क्या इस तिहरे हत्याकांड के पीछे भी कोई ‘तांत्रिक क्रिया’ या ‘बलि’ जैसा इरादा था।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments