Saturday, March 7, 2026
Google search engine
Homeक्रिकेटIND vs NZ T20 World Cup Final: भारत के करोड़ों लोगों...

IND vs NZ T20 World Cup Final: भारत के करोड़ों लोगों का दिल तोड़ कर विश्वकप जीतने की मंशा न्यूज़ीलैन्ड की

IND vs NZ T20 World Cup Final: सूर्या की प्रेस कॉन्फ्रेंस शुरू, सैंटनर बोले- करोड़ों भारतीयों का दिल तोड़कर ट्रॉफी जीतेंगे..

IND vs NZ T20 World Cup Final: सूर्या की प्रेस कॉन्फ्रेंस शुरू, सैंटनर बोले- करोड़ों भारतीयों का दिल तोड़कर ट्रॉफी जीतेंगे..

फाइनल से पहले बयानबाजी तेज

आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में रविवार को टीम इन्डिया और न्यूज़ी लैन्ड टीम आमने-सामने होंगी। मुकाबले से पहले दोनों टीमों के कप्तानों की प्रेस कॉन्फ्रेंस ने मुकाबले का रोमांच और बढ़ा दिया है।

भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस शुरू हो चुकी है, जबकि न्यूजीलैंड के कप्तान मिशेल सेन्टनर ने पहले मीडिया से बात करते हुए भारत को कड़ी चुनौती देने की बात कही।

सैंटनर बोले – भारतीय दर्शकों को खामोश करना होगा। कीवी कप्तान मिशेल सेन्टनर ने कहा कि उनकी टीम भारत के दबाव में आए बिना अपना खेल खेलने पर ध्यान देगी।

उन्होंने कहा –

“हम ट्रॉफी जीतना चाहते हैं। हमारी टीम बड़े टूर्नामेंट में इसलिए अच्छा करती है क्योंकि हम विपक्ष से घबराते नहीं हैं।”

सैंटनर ने मजाकिया अंदाज में कहा कि अगर ट्रॉफी जीतने के लिए करोड़ों भारतीयों का दिल तोड़ना पड़े तो उन्हें इससे कोई आपत्ति नहीं होगी। उन्होंने यह भी कहा कि उनकी टीम का लक्ष्य मैच में सही समय पर अच्छा प्रदर्शन कर इतिहास रचना है।

सूर्या की प्रेस कॉन्फ्रेंस शुरू

इससे पहले न्यूजीलैंड के कप्तान मीडिया से बात कर चुके हैं और अब भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस शुरू हो गई है। फाइनल मुकाबले से पहले उनकी रणनीति और टीम कॉम्बिनेशन पर सबकी नजरें टिकी हुई हैं।

डेल स्टेन का बड़ा बयान

दक्षिण अफ्रीका के पूर्व तेज गेंदबाज डेल स्टीन ने न्यूजीलैंड को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि अगर न्यूजीलैंड एक बार फिर फाइनल हार जाती है तो असली “चोकर्स” का टैग उसी टीम को मिलना चाहिए।

जो भी जीतेगा, बनेगा इतिहास

यह मुकाबला कई मायनों में ऐतिहासिक होने वाला है। न्यूजीलैंड पहली बार टी20 वर्ल्ड कप जीतने की कोशिश करेगा। अगर भारत जीतता है तो पहली बार कोई मेजबान टीम टी20 वर्ल्ड कप ट्रॉफी जीतेगी।

भारत बनाम न्यूजीलैंड: हेड टू हेड

टी20 इंटरनेशनल में दोनों टीमों के बीच अब तक 30 मुकाबले खेले गए हैं।

भारत – 16 जीत

न्यूजीलैंड – 11 जीत

हालांकि जब बात ICC टूर्नामेंट के फाइनल की आती है तो कीवी टीम का पलड़ा भारी रहा है।

वरुण चक्रवर्ती पर सबकी नजर

भारतीय मिस्ट्री स्पिनर वरुण चक्रवर्ती को लेकर भी चर्चा तेज है। पूर्व गेंदबाजी कोच भारत अरुण ने उन्हें सलाह दी है कि वे अपनी ताकत यानी स्टंप्स पर अटैक करने वाली गेंदबाजी पर भरोसा रखें। वहीं कीवी कप्तान मिशेल सेन्टनर ने भी माना कि वरुण अब भी खतरनाक गेंदबाज हैं और एक मैच में ही वापसी कर सकते हैं।

(त्रिपाठी पारिजात)

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments