Wednesday, June 25, 2025
Google search engine
Homeधर्म- ज्योतिषRam Ramapati Bank: अपने राम नाम का खाता यहाँ खोलिये -प्रभु राम...

Ram Ramapati Bank: अपने राम नाम का खाता यहाँ खोलिये -प्रभु राम की कृपा प्राप्त कीजिये !

Ram Ramapati Bank: बनारस में स्थित राम रमापति बैंक एक निराला आध्यात्मिक संस्थान है, जहाँ पर धन का नहीं, बल्कि 'राम' नाम का ट्रांसेक्शन अर्थात लेन-देन किया जाता है..

 

Ram Ramapati Bank: बनारस में स्थित राम रमापति बैंक एक निराला आध्यात्मिक संस्थान है, जहाँ पर धन का नहीं, बल्कि ‘राम’ नाम का ट्रांसेक्शन अर्थात लेन-देन किया जाता है। 99 वर्ष पहले इस बैंक की स्थापना 1926 में स्वर्गीय दास चन्नूलाल द्वारा की गई थी, जिसका मंतव्य प्रभु राम के नाम का प्रचार-प्रसार करना है।

इस तरह खुलता है खाता

रामनाम के इस बैंक में खाता खोलने के लिए भक्तों को एक फॉर्म भरना होता है, जिसमें वे अपना नाम, पता और मन्नत से जुड़ी जानकारी दर्ज करते हैं। अकाउंट ओपन हो जाने के बाद, भक्तों को राम नाम लिखने के नियमों का पालन करना होता है।

राम नाम लेखन

भक्तों को विशेष नियमों को ध्यान में रख कर ‘राम’ नाम लिखना होता है। उदाहरणार्थ, प्रत्येक दिन ब्रह्म मुहूर्त में स्नान करने के उपरांत राम नाम लिखा जाता है। इस शुभ प्रक्रिया में मांस-मदिरा, प्याज और लहसुन का सेवन पूर्णतः वर्जित होता है।

जमा प्रक्रिया

श्री राम जी के भक्तों द्वारा लिखे गए ‘राम’ नाम के पन्नों को बैंक में जमा किया जाता है। महत्वपूर्ण तथ्य ये है कि अब तक, इस बैंक में 19 अरब से अधिक लिखे हुए ‘राम’ नाम जमा हो चुके हैं।

प्रसिद्ध भक्त

इस बैंक से एक सुप्रसिद्ध भक्त भी जुड़े हुए हैं. बोलतीवुड के सुप्रसिद्ध अभिनेता और राजनीतिज्ञ शत्रुघ्न सिन्हा के माता-पिता ने संतान प्राप्ति की मनोकामना सहित यहाँ आ कर इस बैंक से ‘राम नाम’ का ऋण लिया था। कहा जाता है कि इसके फलस्वरूप उन्हें चार पुत्रों की प्राप्ति भी हुई। शत्रुघ्न सिन्हा के घर का नाम भी रामायण है.

राम रमापति बैंक का उद्देश्य

इस बैंक का मुख्य उद्देश्य श्री राम जी के भक्तों में आध्यात्मिक जागरूकता का प्रसार करने और ‘राम’ नाम के लेखन के माध्यम से मानसिक शांति प्रदान करना है। अधिक महत्वपूर्ण लाभ ये है कि इस तरह आपको श्री राम जी की कृपा प्राप्त होती है जो आपके जीवन की समस्याओं के निराकरण में सहयोगी सिद्ध होती है.

राम रमापति बैंक के विशेष तथ्य

आपको अपना अकाउंट ओपन करने के लिए भगवान राम में दृढ़ विश्वास होना आवश्यक है।

सनातन के इस बैंक में जाति, लिंग, धर्म या राष्ट्रीयता के आधार पर किसी के साथ कोई भेदभाव नहीं किया जाता.

कोई भी व्यक्ति इस बैंक का सदस्य बन सकता है।

राम नाम लिखे कागज़ों को आध्यात्मिक गुणों की जमा राशि माना जाता है। रामनवमी के अवसर पर भक्तों के लिए जमा किए गए ‘राम’ नाम का संग्रह दर्शनार्थ सुलभ होता है।

इस बैंक से आप teen विशेष ऋण भी ले सकते हैं.

ये ऋण ले सकते हैं आप:

जाप ऋण
मंत्र ऋण
राम नाम ऋण (सबसे लोकप्रिय)

राम रमापति बैंक की स्थापना

इस बैंक की स्थापना स्वर्गीय दास चन्नूलाल ने की थी। कहा जाता है कि कैलाश पर्वत से आए संत राम दास जी ने इस बैंक की स्थापना के निर्देश दिए थे। यह बैंक भक्तों के लिए केवल एक संस्था नहीं, बल्कि प्रभु श्रीराम के प्रति श्रद्धा और विश्वास का प्रतीक है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments