T20 World Cup 2026: डेढ़ सौ करोड़ लोगों का दिल न टूट जाये -ऐसी नौबत न आये -इसके लिये क्यों न सही टीम चुन कर कप जीता जाये..
जादू समझते हैं जादू? Magic!
अच्छी परफॉरमेंस तो हर प्लेयर से इक्स्पेक्ट होती ही है, लेकिन कोई-कोई खिलाड़ी होता है जो मैजिक create कर पाता है। सिराज उन्हीं में से एक है।
इस टी20 वर्ल्डकप 2026 में स्पिनिंग ट्रैक्स ज़रूर बनाए जा रहे हैं, पर आप ग़ौर करें तो असल कमाल फास्ट बॉलर्स ने कर दिखाया है।
भारत पाक्स मैच में बुमराह और हार्दिक ने शुरुआती कमर तोड़ दी थी। ज़िम्बावे के ब्लेसिंग्स ने ऑस्ट्रेलिया को बाहर निकाल दिया था और कल श्रीलंका वाले मैच में – मैट हैनरी – ने अपनी पहली ही खतरनाक गेंद से श्रीलंका का लगभग आधा मैच खत्म कर दिया था।
इस मामले में अर्शदीप कोई खराब गेंदबाज नहीं, बढ़िया फेंकता है, पर ये ऐसे मौके ज़रूर देता है कि जब सामने वाली टीम को हाथ खोलने का मौका मिले।
जबकि ज़िम्बावे और वेस्ट-इंडीज़ के मैच में भारतीय टीम को सिर्फ जीत ही नहीं, बड़ी जीत चाहिए, ऐसा मैच चाहिए जिसमें सूर्या एंड ब्रिगेड डोमिनेट करें, ऐसे डॉमिनेशन के लिए एक तरफ़ तो बुमराह है तो दूसरी तरफ़ अर्शदीप की बजाए सिराज उर्फ मियां मैजिक को होना चाहिए।
यूं भी सिराज छोटी टीम्स का दुश्मन है। क्या पता, ज़िम्बावे दूसरी श्रीलंका बन जाए।
मेरी टीम चॉइस है –
अभिषेक
ईशान
सूर्या
हार्दिक
शिवम
अक्षर
वाशिंगटन
वरुण
कुलदीप
सिराज
बुमराह
चार स्पिनर 3 फास्ट बॉलर और 7 नंबर तक बैटिंग।
सिराज इसलिए भी ज़रूरी है कि ये जुझारू प्लेयर है, टेस्ट मैच हो या वन डे या टी20, अपनी जान झोंकने से पीछे नहीं हटता। ग़लती से बैटिंग आ जाए तो विकेट नहीं देता।
और अगर सूर्या ने कह दिया कि मियां शुरुआत में चार के चार ओवर एक साथ फेंक दे, तो बिना थके फेंक देगा।
बाक़ी फेंक तो अर्शदीप भी सकता है, लेकिन वो 3सरे ओवर में इतने रन देगा कि उसे चौथा ओवर देने में सूर्या के हाथ कांप जायेंगे।
और बुमराह-हार्दिक से तीसरा ओवर फिकवाने में डर है कि कहो चौथा ओवर हॉस्पिटल में मिले।
आपकी क्या टीम है आज के लिए? कमेन्ट में बताएं – बेस्ट कमेन्ट को अगले आर्टिकल में तारीफों से नवाजूंगा।
(सिद्धार्थ अरोड़ा सहर)



