Please हो जाइये सावधान – ये ऐप ले सकता है आपकी आपकी जान..क्या ये मजाक है या जानलेवा सच, जानिये सारा मामला..
सोशल मीडिया पर इन दिनों जो वीडियो वायरल हो रहे हैं, उनमें दावा किया जा रहा है कि Girigo App पर कोई भी इच्छा मांगने से वह पूरी हो जाती है, लेकिन 24 घंटे बाद विश करने वाले की मौत हो जाती है। यह सुनकर कई लोग डर गए हैं और कुछ इसे मज़ाक मान रहे हैं।
असलियत क्या है?
इस ऐप का नाम है Girigo App। ये ऐप वास्तव में कोई खतरनाक या जादुई एप नहीं है। यह Netflix की नई कोरियन हॉरर ड्रामा सीरीज़ “If Wishes Could Kill” का हिस्सा है।
सीरीज़ में दिखाया गया है कि यह एप यूज़र्स की कोई भी इच्छा पूरी कर देता है, लेकिन बदले में उनकी जान ले लेता है। कहानी में हाईस्कूल के छात्र इस एप का इस्तेमाल करते हैं और फिर भयानक परिणाम भुगतते हैं।
असली एप बनाम नकली डर
Netflix ने इस सीरीज़ को प्रमोट करने के लिए एक Girigo नाम का एप ऐप स्टोर्स पर उपलब्ध कराया। इसमें आप अपना नाम, जन्मतिथि और विश रिकॉर्ड करके सबमिट कर सकते हैं।
लेकिन यह सिर्फ मनोरंजन और प्रमोशन के लिए है। किसी की मौत नहीं होती, यह केवल एक मार्केटिंग स्ट्रैटेजी है।
क्यों हुआ इतना वायरल?
युवाओं में हॉरर कंटेंट और रहस्यमयी कहानियों की दीवानगी है। “इच्छा पूरी होने” और “24 घंटे बाद मौत” वाला ट्विस्ट लोगों को रोमांचक लग रहा है। सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर करने से यह ट्रेंड और तेज़ी से फैल गया।
Girigo App असल में कोई खतरनाक एप नहीं है। यह Netflix की सीरीज़ का हिस्सा और प्रमोशनल टूल है। डरावनी कहानियों और मार्केटिंग के मेल ने इसे वायरल बना दिया है। इसलिए अगर आप इसे देखते हैं या डाउनलोड करते हैं तो समझ लीजिए कि यह सिर्फ मनोरंजन है, हकीकत नहीं।
(अर्चना शैरी)



