Rohini Acharya: वैसे तो लालू कुनबे के कारनामों की बात आती है तो अक्सर राबड़ी, मीसा और रोहिणी का नाम आता ही रहता है..अब खास तौर पर आ रहा है इनका नाम आजकल..
बिहार की राजनीति में तेजस्वी–रोहिणी विवाद के बीच अब लोगों की दिलचस्पी रोहिणी आचार्य के निजी जीवन, उनकी पढ़ाई, उनकी संपत्ति और उनके पति समरेश सिंह के कामकाज के बारे में बढ़ गई है। हलफनामे से लेकर पारिवारिक पृष्ठभूमि तक कई तथ्य सामने आए हैं।
कौन हैं रोहिणी आचार्य?
रोहिणी, लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी की दूसरी संतान हैं। उनका जन्म 1 जून 1979 को पटना में हुआ था। स्कूल की पढ़ाई के बाद उन्होंने मेडिकल क्षेत्र चुना और जमशेदपुर के महात्मा गांधी मेमोरियल मेडिकल कॉलेज से MBBS की डिग्री हासिल की।
रोहिणी आचार्य रांची यूनिवर्सिटी से भी बैचलर ऑफ मेडिसिन एंड सर्जरी हैं। हालांकि डॉक्टर होने के बावजूद उन्होंने कभी मेडिकल प्रैक्टिस नहीं की।
रोहिणी और उनके पति के पास कितनी संपत्ति है?
लोकसभा चुनाव 2024 में सारण सीट से चुनाव लड़ते समय रोहिणी आचार्य ने जो हलफनामा दिया, उसके अनुसार—
रोहिणी और उनके पति की कुल संपत्ति लगभग 36 करोड़ रुपये हैं. इसके अतिरिक्त –
1 करोड़ रुपये का लोन
करीब आधा किलो सोना,
ढाई–साढ़े पाँच किलो चांदी,
करीब 5 लाख रुपये के कीमती रत्न
इसके भी अतिरिक्त – रोहिणी आचार्य की प्रॉपर्टी में पटना, दानापुर, मुंबई के अंधेरी और परेल में कई रेज़ीडेंशियल संपत्तियाँ शामिल हैं। पटना के बोरिंग रोड स्थित एक मॉल में कमर्शियल प्रॉपर्टी भी है। इसके अलावा बिहटा और बिक्रम में 2–2 प्लॉट और कृषि भूमि करवल व दाऊदनगर में मौजूद है।
समरेश सिंह: क्या करते हैं रोहिणी के पति?
रोहिणी के पति समरेश सिंह पेशे से एक सफल कॉर्पोरेट एक्जिक्यूटिव हैं। वे सिंगापुर स्थित एवरकोर पार्टनर्स में मैनेजिंग डायरेक्टर के पद पर कार्यरत हैं। उन्होंने दिल्ली स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स से पढ़ाई की है और स्टैंडर्ड चार्टर्ड बैंक में भी वरिष्ठ पदों पर काम कर चुके हैं।
समरेश का परिवार भी काफी प्रतिष्ठित माना जाता है। उनके पिता राव रणविजय सिंह, इनकम टैक्स विभाग से रिटायर्ड अधिकारी रहे हैं और दिलचस्प बात यह है कि वे लालू प्रसाद यादव के कॉलेज के दिनों के साथी भी थे। रोहिणी और समरेश के तीन बच्चे हैं।
यह चर्चा अभी क्यों बढ़ी?
तेजस्वी यादव के खिलाफ रोहिणी द्वारा लगाए गए गंभीर आरोपों के बाद पूरा मामला सुर्खियों में आ गया। सोशल मीडिया से लेकर राजनीतिक हलकों तक, रोहिणी को समर्थन मिल रहा है और लोग लालू परिवार की आंतरिक स्थिति पर सवाल उठा रहे हैं। इसी दौरान रोहिणी और उनके पति की पृष्ठभूमि और संपत्ति को लेकर भी उत्सुकता बढ़ी है।
(अर्चना शैरी)



