Sunday, March 15, 2026
Google search engine
Homeक्रिकेटVIRAT Kohli ने जबरदस्त फॉर्म से फिर दिखाया दम - 2027 वर्ल्ड...

VIRAT Kohli ने जबरदस्त फॉर्म से फिर दिखाया दम – 2027 वर्ल्ड कप से आउट कर पाएंगे इनको गंभीर गौतम ?

VIRAT Kohli को रोकना अब आसान नहीं होगा- शानदार परफारमेन्स के बाद क्या अब गौतम गंभीर 2027 वर्ल्ड कप टीम से इन्हें बाहर कर पाएंगे?..

VIRAT Kohli को रोकना अब आसान नहीं होगा- शानदार परफारमेन्स के बाद क्या अब गौतम गंभीर 2027 वर्ल्ड कप टीम से इन्हें बाहर कर पाएंगे?..

अब सवाल यह है कि विराट कोहली को आखिर रोकने वाला है कौन? पिछले कुछ मुकाबलों में उनकी बल्लेबाजी जिस तरह आग उगल रही है, उसे देखकर साफ लगता है कि वह अभी लंबे समय तक थमने वाले नहीं हैं। कोहली ने अपने पिछले चार मैचों में दो शतक और एक अर्धशतक उड़ेल दिए, जबकि रोहित शर्मा ने भी इसी अवधि में एक शानदार सेंचुरी और दो ठोस फिफ्टी लगाकर यह इशारा दे दिया है कि उम्र सिर्फ एक संख्या है। अगर दोनों की यही लय बनी रही, तो वे 2027 में होने वाले वनडे वर्ल्ड कप तक अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को सहजता से आगे बढ़ा सकते हैं।

‘रो-को’ की ये इच्छा भी जगजाहिर है कि वे भारतीय धरती पर अपना आखिरी विश्व कप खेलकर ही विदाई लेना चाहते हैं।

कोहली को रोकना मुश्किल, गंभीर पर उठे सवाल—2027 वर्ल्ड कप से बाहर कैसे करेंगे?

दुबई से मिली जानकारी के मुताबिक, विराट कोहली की मौजूदा फॉर्म ऐसी है कि उन्हें 2027 विश्व कप से बाहर रखने की कल्पना तक करना कठिन है। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पिछले मैच में उन्होंने मात्र 93 गेंदों में 102 रन जड़ दिए। इसी सीरीज में यह उनका लगातार दूसरा शतक था। उन्होंने एक बार फिर यह साबित कर दिया कि ‘किंग कोहली’ का नाम किसी वजह से ही पड़ा है।
वनडे इतिहास में यह 11वीं बार हुआ है कि कोहली ने लगातार दो मैचों में सेंचुरी लगाई हो—जो अपने आप में एक अविश्वसनीय उपलब्धि है।

गंभीर और अगरकर के प्लान को बिगाड़ रहे हैं ‘रो-को’ की धमाकेदार पारियां

कहा जा रहा है कि भारतीय हेड कोच गौतम गंभीर और चीफ सिलेक्टर अजीत अगरकर की 2027 वर्ल्ड कप टीम को लेकर सोच कुछ अलग है। माना जाता है कि दोनों शायद विराट कोहली और रोहित शर्मा को इतने लंबे समय तक योजना में नहीं रखना चाहते।

लेकिन कोहली और रोहित ने जिस तरह की धांसू बल्लेबाजी दिखाई है, उसके बाद इन दोनों दिग्गजों को नज़रअंदाज़ करना लगभग असंभव हो गया है। 2027 तक उनकी उम्र करीब 39 साल हो जाएगी, इसलिए उनके भविष्य को लेकर चर्चा लगातार तेज रहती है।

हालांकि दोनों ही खिलाड़ी पहले ही टी-20 और टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं, लेकिन वनडे में उनका अनुभव और फिटनेस अभी भी किसी युवा खिलाड़ी से कम नहीं दिखता। रोहित ने भी पिछले तीन मैचों में एक शतक और एक अर्धशतक बनाकर फॉर्म की ताकत अपनी तरफ मोड़ ली है।

रोहित और विराट ने कितने विश्व कप खेले हैं?

विराट कोहली को आधुनिक दौर का सबसे भरोसेमंद और प्रभावी वनडे बल्लेबाज माना जाता है। रांची में उन्होंने 120 गेंदों में 135 रन ठोकते हुए 11 चौके और 7 छक्के लगाए थे। वहीं रायपुर में उन्होंने 93 गेंदों पर 102 रन मारते हुए 7 चौके और 2 छक्के जमाए।

रोहित शर्मा की हालिया चार पारियां भी शानदार रही हैं—73, 121, 57 और 14 रन*—जिससे पता चलता है कि वो भी लगातार रिदम में हैं।

दोनों के पास चार-चार वनडे वर्ल्ड कप में खेलने का अनुभव है।

रोहित ने 2015, 2019 और 2023 वर्ल्ड कप खेले।

विराट 2011 विश्व कप विजेता टीम का हिस्सा थे—उसी फाइनल में गौतम गंभीर ने 97 रन की यादगार पारी खेली थी।

रोहित-विराट के बिना टीम इंडिया क्यों दिखती है अधूरी?

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ भारत को 25 साल में पहली बार अपनी धरती पर 2-0 की टेस्ट सीरीज हार झेलनी पड़ी। रोहित शर्मा, विराट कोहली और रविचंद्रन अश्विन के संन्यास से भारतीय टीम में बदलाव की प्रक्रिया और भी तेज दिखाई दे रही है।

मौजूदा स्थिति देखें तो रोहित और विराट न सिर्फ भारतीय टीम में बल्कि विपक्षी टीमों की तुलना में भी सबसे दमदार फॉर्म में दिखाई देते हैं। महान बल्लेबाज सुनील गावस्कर तक यह कह चुके हैं कि टीम इंडिया को 2027 वर्ल्ड कप जीतने के लिए खुद टीम से ज्यादा रोहित और विराट की जरूरत है। उन्होंने साफ कहा कि इन दोनों खिलाड़ियों की उपस्थिति टीम को आत्मविश्वास देती है और उनके हटने से भारतीय बैटिंग लाइन-अप कहीं न कहीं कमजोर महसूस होती है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments