Wednesday, February 4, 2026
Google search engine
Homeसाहित्यBKP: भारत राष्ट्र और राष्ट्र की परम्परा से जन-जन को जोड़ने वाला...

BKP: भारत राष्ट्र और राष्ट्र की परम्परा से जन-जन को जोड़ने वाला मंच -भारतीय कविता परिषद

BKP: सोशल मीडिया पर लोकप्रिय प्रखर कवि मनमीत सोनी का आह्वान देश के प्रत्येक हिन्दू के लिये 

BKP: सोशल मीडिया पर लोकप्रिय प्रखर कवि मनमीत सोनी का आह्वान देश के प्रत्येक हिन्दू के लिये 

नमस्कार दोस्तो! एक सूचना!

मैं आप सबको नमस्कार करता हूँ।

मैं आपको सूचित करना चाहता हूँ कि मैं मनमीत अपने कुछ सहयोगियों के साथ मिलकर “भारतीय कविता परिषद” का गठन करना चाहता हूँ। जिसे संक्षिप्त में (BKP) के नाम से जाना जाएगा। इस संस्था का प्रमुख उद्देश्य भारतीय कविता की परम्परा को अखंड रखते हुए कविता की दिशा में कविता के माध्यम से ही भारतीय जन जागरण होगा।

यह संस्था जनवादी लेखक संघ ( जलेस ) या प्रगतिशील लेखक संघ ( प्रलेस ) की तर्ज़ पर काम नहीं करेगी। इस संस्था का आधार भारत के लाखों करोड़ों “कवितापसंदों” को ऐसी कविता पढ़वाना होगा, जो भारत राष्ट्र और राष्ट्र की परम्परा से हमें जोड़े।
यह संस्था सभी हिन्दुओं के लिए खुली है। इसमें जात पांत क्षेत्र राज्य कुछ न देखा जाएगा।

इस संस्था का संविधान भी होगा। इस संस्था के कार्यक्रम भी होंगे। यह अखिल भारतीय संस्था होगी, जो विकेंन्द्रीकरण के सिद्धांत पर चलेगी।

मेरा यह सपना है कि सांप और बिच्छू की तरह डसने वाली समकालीन हिंदी अबौद्धिक पतनशील कविता का पूरी तरह बहिष्कार और सत्यानाश हो।

यह संस्था किसी पुरस्कार / फंड / अनुदान पर आधारित नहीं होगी। हमारी जेब ही इसके कार्यक्रमों का आयोजन करेगी।
इसलिए मैं तमाम कविता लिखने पढ़ने चाहने वालों को आमंत्रित करता हूँ कि वे मेरे नंबर पर व्हाट्सएप सन्देश छोड़ देवें। उसमें अपना नाम, जिला और राज्य अवश्य लिखें। आगे की कार्यवाही के बारे में वहीं बताया जाएगा।

-आपका मनमीत

(संपर्क सूत्र : 6377410373)

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments