Thursday, August 7, 2025
Google search engine
HomeविशेषRape Jihad: अरबाज बना शिवम -हिन्दू लड़की के साथ गंदी हरकत -...

Rape Jihad: अरबाज बना शिवम -हिन्दू लड़की के साथ गंदी हरकत – Hukka Bar में हिंदू लड़कियां बनीं दुष्कर्म का निशाना

Hukka Bar: अरबाज ने बदला नाम, शिवम बनकर लड़की के साथ गंदी हरकत की... हुक्का बार में हिंदू लड़कियों के साथ चल रहा है रेप जिहाद ..

Hukka Bar: अरबाज ने बदला नाम, शिवम बनकर लड़की के साथ गंदी हरकत की… हुक्का बार में हिंदू लड़कियों के साथ चल रहा है रेप जिहाद ..

पुलिस को पता चला है कि बदायूं का एक बंद हुक्का बार हिंदू लड़कियों को फंसाने का अड्डा था। वहाँ लड़कियों को नशा देकर उनका वीडियो बनाया जाता था, फिर उन्हें ब्लैकमेल करके उनका यौन और मानसिक शोषण किया जाता था।

हुक्का बार बना था हिंदू लड़कियों का शिकार करने का ठिकाना

उत्तर प्रदेश के बदायूं में एक युवक पर एक नाबालिग लड़की के साथ रेप और उसे जबरन धर्म बदलवाने की कोशिश का केस दर्ज हुआ है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी अरबाज ने खुद को हिंदू (शिवम/बॉबी) बताकर लड़की से दोस्ती की थी। वह पहले एक हुक्का बार चलाता था, जो 2022 में बंद हो गया। अभी वह फरार है।

झूठा नाम देकर धोखा दिया

पीड़िता (17 साल) ने बताया कि जुलाई 2022 में अरबाज ने खुद को “शिवम उर्फ बॉबी” बताया और हिंदू होने का ढोंग किया (हाथ में मौली बाँधकर)। धीरे-धीरे उसने लड़की का विश्वास जीत लिया और सितंबर 2022 में उसे दिल्ली ले गया। वहाँ उसने लड़की को नशा देकर कई बार रेप किया और वीडियो बनाकर धमकी दी कि अगर वह मुस्लिम नहीं बनी तो वीडियो लीक कर देगा।

मारपीट और धमकी भी दी

16 जुलाई 2024 को अरबाज ने लड़की को रोका, पीटा और केस करने से डराया। पुलिस ने उसे पकड़ा तो था, लेकिन जल्दी छोड़ दिया। बाद में, लड़की ने SSP को शिकायत लिखकर दी, जिसके बाद धर्म परिवर्तन रोकथाम कानून के तहत केस दर्ज हुआ।

अरबाज पहले भी जेल जा चुका है

पुलिस ने बताया कि अरबाज पर पहले भी गैंगस्टर एक्ट के तहत केस चल चुका है और वह जेल भी जा चुका है। अब पुलिस उसे ढूँढ रही है। यह मामला एक बार फिर उन लोगों की हरकतों को उजागर करता है जो झूठी पहचान बनाकर मासूमों को निशाना बनाते हैं।

(प्रस्तुति- त्रिपाठी सुमन पारिजात)

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments