Women’s World Cup 2025: टीम वीमन इन्डिया ने कप जीत कर भारतीय क्रिकेट विश्व में धाक जमा दी और देश में ही नहीं दुनिया भर में क्रिकेट की नायिकाओं के रूप में पहचान बना ली..
सामान्यतः मैं महिला क्रिकेट के मैचों को ज्यादा फॉलो नहीं करता और आप लोगो में से भी ज्यादातर नहीं करते होंगे, यहां तक कि महिला टीम के वर्ल्ड कप कैंपेन को लेकर भी ज्यादा कुछ उत्साह नहीं था , लेकिन जब सेमीफाइनल ऑस्ट्रेलिया टीम से तय हुआ तो यह सेमीफाइनल देखने की इच्छा मन में जागृत हुई, मैच शुरू होते ही किस्मत को कोसने के सिवा कुछ न था क्योंकि हरमनप्रीत कौर टॉस हार चुकी थी तो दिमाग में रोहित शर्मा का टॉस हारना याद आ गया और सामने वही पीली जर्सी।
परंतु इसके बाद भी उम्मीदों के साए मैच को अनमने ढंग से देखा लेकिन स्कोरबोर्ड ने सारी उत्सुकता खत्म कर दी क्योंकि 50 ओवर की गेंदबाजी खत्म होने के बाद बोर्ड पर 338 रन लग चुके थे , ऐसे में अगर भारतीय पुरुष टीम भी खेल रही होती तो जीतने के बारे में।शंका आम क्रिकेट प्रेमी के मन में बनी रहती ।
रन चेस शुरू हुआ और भारतीय महिला टीम की सहवाग कहलाने वाली शेफाली वर्मा के रूप में भारतीय टीम का पहला विकेट मात्र 13 रन पर गिर गया अब यह रन चेस और मुश्किल लगने लगा। अगली बल्लेबाज जिसमे हम विराट कोहली देखते है स्मृति मांधाना वो भी थोड़ी देर में चलती बनी और भारतीय टीम स्कोर हो गया 59/2 यहां सुकून यह था कि अब भी भारतीय टीम की रन गति ठीक ठाक थी तो ऑस्ट्रेलिया ज्यादा दबाव नहीं बना पाई।
यहां से भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर ने महेंद्र सिंह धोनी की तरह परिपक्वता दिखाते हुए पारी को कंट्रोल किया और अच्छी गति से रन करना चालू किया दूसरे छोर से इस मैच की महानायक जेमिमा रॉड्रिग्स थी जिसने अंत तक दूसरा छोर नहीं छोड़ा, अंत में जब जेमिमा ने विकेट के पीछे स्कूप खेला उसकी गूंज मेलबर्न तक पहुंची, जेमिमा ने ऑस्ट्रेलियाई उम्मीदों को शून्य कर दिया।
मिडिल ओवर्स में भले ही एक बार लगा हो कि जेमिमा की पारी धीमी है लेकिन इतने बड़े रन चेस में एक छोर थामे रखना और इस पेस।पर पारी खेलना भी अपने आप में अदभुत है , हरमनप्रीत कौर कप्तान।हो कर।कप्तानी पारी खेली और कभी भी रिक्वायर्ड रन रेट को नियंत्रण से बाहर नहीं जाने दिया।
कौर की शानदार पारी भले ही एक लूज गेंद पर पुल करने से खत्म हो गई लेकिन उसके बाद बेटिंग करने उतरी दीप्ति शर्मा और खासकर ऋचा घोष ने शाम6 बांध दिया और कभी भी रन रेट का दबाव बढ़ने नहीं दिया, ऋचा घोष का मिड विकेट पर रखा गया छक्का तो सचिन के उस आइकॉनिक छक्के के समान था जिसमें ऑस्ट्रेलियाई दर्शकों की।उम्मीदें बह गई।
बहरहाल भारतीय महिला टीम को जीत की बहुत बहुत शुभकामनाएं और अगर रोहित शर्मा विराट कोहली ,के एल राहुल खेल icon है तो हरमनप्रीत , जेमिमा , ऋचा घोष, दीप्ति शर्मा भी उनसे कम नहीं उन्हें भी उतना ही सम्मान मिलना चाहिए जितना दूसरे खिलाड़ियों को।
(निरंजन राठौर)



