WPL 2026 Mega Auction: दिल्ली में जोर-शोर से चल रही है महिला क्रिकेटर्स की खरीद फरोख्त..आप इन्हें बिके हुए खिलाड़ न कहें, खरीदे गये खिलाड़ी कहें..
राजधानी दिल्ली में महिला प्रीमियर लीग के लिए कुल 277 खिलाड़ियों की नीलामी हो रही है। पांचों फ्रेंचाइज़ी और क्रिकेट प्रशंसक इस बड़े आयोजन का लंबे समय से इंतज़ार कर रहे थे। नीलामी आज, 27 नवंबर को, नई दिल्ली के JW मैरियट होटल में आयोजित की जा रही है।
नीलामी में कौन-कौन खरीदी गईं?
ऑक्शन की शुरुआत होते ही कई बड़े नाम चर्चा में आ गए—
दीप्ति शर्मा को UP वॉरियर्स ने भारी बोली लगाते हुए 3.20 करोड़ रुपये में अपने स्क्वाड में शामिल किया।
एमेलिया केर पर भी पैसों की बारिश हुई और मुंबई इंडियंस ने उन्हें फिर से 3 करोड़ रुपये में खरीदा।
सोफी डिवाइन को गुजरात जायंट्स ने 2 करोड़ रुपये की बोली में टीम से जोड़ा।
वहीं, ऑस्ट्रेलियाई कप्तान एलिसा हीली सभी की उम्मीदों के बावजूद अनसोल्ड रहीं। उनका बेस प्राइस 50 लाख रुपये था।
ऑक्शन में कुल कितने खिलाड़ी?
इस बार नीलामी में 277 खिलाड़ी शामिल हैं। इनमें 194 भारतीय और 83 विदेशी खिलाड़ी (जिनमें 4 एसोसिएट देशों के खिलाड़ी भी शामिल हैं) मौजूद हैं। खास बात यह है कि 155 खिलाड़ी अभी अनकैप्ड हैं, यानी उन्होंने अभी तक इंटरनेशनल मैच नहीं खेला है।
फ्रेंचाइजियों के पास कितने स्लॉट खाली हैं?
ऑक्शन में हर टीम अधिकतम 18 खिलाड़ी रख सकती है, जिनमें 7 विदेशी तक शामिल हो सकते हैं। लेकिन इस बार सभी टीमों के पास कुल मिलाकर सिर्फ 73 खिलाड़ियों को खरीदने का अधिकार है।
कैप्ड और अनकैप्ड प्लेयर्स पर नजर
दीप्ति शर्मा, मेग लैनिंग, एलिसा पेरी और अन्य बड़े नामों पर टीमों की निगाहें टिकी थीं, और उम्मीद थी कि उन पर भारी बोली लगेगी। नीलामी का संचालन मल्लिका सागर कर रही हैं, जो खिलाड़ियों पर होने वाली बोली की आधिकारिक नीलामीकर्ता हैं।
नीलामी से पहले किन-किन को रिटेन किया गया था?
दिल्ली कैपिटल्स
जेमिमा रोड्रिग्स, शेफाली वर्मा, एनाबेल सदरलैंड, मरिज़ाने कैप, निकी प्रसाद
मुंबई इंडियंस
नैट साइवर-ब्रंट, हरमनप्रीत कौर, हेली मैथ्यूज, अमनजोत कौर, जी. कमलिनी
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु
स्मृति मंधाना, ऋचा घोष, एलिसा पेरी, श्रेयंका पाटिल
गुजरात जायंट्स
एश्ले गार्डनर, बेथ मूनी
UP वॉरियर्स
सिर्फ एक खिलाड़ी— श्वेता सेहरावत
हर टीम के पास कितने स्लॉट बचे हैं?
| टीम | कुल स्लॉट बचे | विदेशी स्लॉट बचे |
|---|---|---|
| दिल्ली कैपिटल्स | 13 | 5 |
| मुंबई इंडियंस | 13 | 5 |
| RCB | 14 | 6 |
| UP वॉरियर्स | 17 | 7 |
| गुजरात जायंट्स | 16 | 5 |



