Tuesday, March 10, 2026
Google search engine
Homeकाम की बातेंVacancies: निकली हैं 4 विभागों में पैंतीस हजार सरकारी भर्तियाँ

Vacancies: निकली हैं 4 विभागों में पैंतीस हजार सरकारी भर्तियाँ

Vacancies: सरकारी नौकरी अलर्ट: रेलवे, आंगनवाड़ी, मेडिकल और PSC में 35,000+ पदों पर भर्ती—लीजिये पूरी जानकारी..

Vacancies: सरकारी नौकरी अलर्ट: रेलवे, आंगनवाड़ी, मेडिकल और PSC में 35,000+ पदों पर भर्ती—लीजिये पूरी जानकारी..

अगर आप भी सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे हैं, तो आपके लिए यह हफ्ता बेहद फायदेमंद साबित हो सकता है। देशभर के कई विभागों ने नई भर्तियों की घोषणा की है—रेलवे से लेकर आंगनवाड़ी तक। लाखों युवा जो सरकारी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं, उनके लिए यह सुनहरा अवसर है क्योंकि एक ही सप्ताह में 35 हजार से ज्यादा पदों पर आवेदन शुरू किए गए हैं।

इस हफ्ते इन विभागों ने जारी की हैं बड़ी भर्तियां

जो उम्मीदवार लंबे समय से सरकारी नौकरी पाने का इंतजार कर रहे थे, उनके लिए अभी का समय काफी शुभ माना जा रहा है। कई विभागों ने बड़ी संख्या में रिक्तियां निकाली हैं। यदि आप भी इन पदों पर आवेदन करना चाहते हैं, तो नीचे दी गई पांच प्रमुख भर्तियों का पूरा विवरण जान लें और समय खत्म होने से पहले अपना आवेदन जमा कर दें।

1. यूपी आंगनवाड़ी भर्ती

उत्तर प्रदेश आंगनवाड़ी विभाग ने कुल 16,998 पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू की है।

आवेदन शुरू: 11 नवंबर 2025

आवेदन की आखिरी तारीख: 3 दिसंबर 2025
इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार का 12वीं पास होना जरूरी है। चयन प्रक्रिया पूरी तरह मेरिट, दस्तावेज़ सत्यापन, और अंतिम चयन सूची पर आधारित होगी।

2. वेस्ट बंगाल बोर्ड ऑफ प्राइमरी एजुकेशन भर्ती

इस विभाग में 13,421 पदों के लिए भर्ती निकाली गई है।

आवेदन की शुरुआत: 19 नवंबर 2025

अंतिम तारीख: 9 दिसंबर 2025
इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार के पास या तो

2 साल का DEIEd या

4 साल का BEIEd कोर्स होना चाहिए, जिसमें 50% अंक अनिवार्य हैं।
इस भर्ती में चयन प्रक्रिया में TET परीक्षा, क्लासरूम टीचिंग डेमो, और दस्तावेज़ सत्यापन शामिल होंगे।

3. रेलवे भर्ती—4116 पदों पर अवसर

रेलवे में नौकरी की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए यह बड़ा मौका है, क्योंकि रेलवे ने 4116 रिक्तियों की घोषणा की है।

आवेदन अवधि: 25 नवंबर 2025 से 24 दिसंबर 2025
इन पदों के लिए उम्मीदवार को 10वीं पास होना चाहिए। साथ में ITI या उसके समकक्ष कोर्स जरूरी है।
चयन प्रक्रिया मेरिट, दस्तावेज़ सत्यापन, और मेडिकल टेस्ट पर आधारित होगी।

4. मेडिकल सर्विसेज रिक्रूटमेंट, तमिलनाडु

तमिलनाडु मेडिकल सर्विसेज विभाग ने 1100 पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं।

आवेदन आरंभ: 21 नवंबर 2025

अंतिम तारीख: 11 दिसंबर 2025

इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास MBBS, तमिलनाडु मेडिकल काउंसिल का रजिस्ट्रेशन, और CRRI सर्टिफिकेट होना आवश्यक है।

चयन प्रक्रिया के लिए उम्मीदवारों को कंप्यूटर आधारित परीक्षा देनी होगी। इसके बाद दस्तावेज़ सत्यापन किया जाएगा।

5. छत्तीसगढ़ पब्लिक सर्विस कमीशन (CGPSC)

छत्तीसगढ़ PSC ने 238 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है।

आवेदन शुरू: 1 दिसंबर 2025

आवेदन समाप्त: 30 दिसंबर 2025

इन पदों पर आवेदन करने के लिए किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन अनिवार्य है। चयन प्रक्रिया तीन चरणों में पूरी होगी—

प्रीलिम्स परीक्षा

मेन्स परीक्षा

इंटरव्यू

(प्रस्तुति – अर्चना शेरी)

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments