Tuesday, October 21, 2025
Google search engine
Homeराष्ट्रBudget 2025: 67 सालों में कांग्रेस केवल 2.5 लाख की आय टैक्स...

Budget 2025: 67 सालों में कांग्रेस केवल 2.5 लाख की आय टैक्स फ्री कर पाई थी

ज्यादा हिसाब किताब की जरूरत नहीं.... कांग्रेस के नेताओं ने जनता को कितना बेवकूफ बनाया है इस बात को बस एक तथ्य से समझ लीजिये । 1947 से 2014 तक 67 सालों में कांग्रेस केवल 2.5 लाख की आय टैक्स फ्री कर पाई थी..

ज्यादा हिसाब किताब की जरूरत नहीं…. कांग्रेस के नेताओं ने जनता को कितना बेवकूफ बनाया है इस बात को बस एक तथ्य से समझ लीजिये । 1947 से 2014 तक 67 सालों में कांग्रेस केवल 2.5 लाख की आय टैक्स फ्री कर पाई थी।

वो भी तब जब उसके आधा दर्जन से ज्यादा वित्तमंत्री ऑक्सफोर्ड, हार्वर्ड, कैम्ब्रिज और ना जाने कौन कौन से दिग्गज विदेशी संस्थानों से फाइनेंस की भारी भरकम डिग्रियों से लैस थे। 2004 से 2014, दस वर्षों तक तो कांग्रेसी इसी बात पर लगातार रस्सी कूदते रहे कि हमारा प्रधानमंत्री दुनिया का महान अर्थशास्त्री है। लेकिन ये सब लोग 67 सालों तक दंड बैठक कर के केवल 2.5 लाख तक की आय टैक्स फ्री कर पाए थे।

परंतु आज एक चाय वाले प्रधानमंत्री ने दस साल में 12 लाख तक आय टैक्स फ्री कर के मध्यम वर्ग को छप्पर फाड़ के राहत दी है और ऑक्सफोर्ड हार्वर्ड कैम्ब्रिज भक्त कांग्रेसियों का मुंह काला किया है।

इस विश्लेषण के समय यह उल्लेख करना परम आवश्यक हो जाता है कि इस छूट पर भी कांग्रेसियों ने रोना शुरू किया कि- INFLATION अर्थात् मुद्रास्फीति भी तो देखिए। अतः अब उनके तन-बदन में लगी इस भीषण आग को भी बुझाने के लिए बताना आवश्यक है कि -बढ़ी हुई मुद्रास्फीति के हिसाब से 2014 के 2.5 लाख आज 2025 में 4.33 लाख ही होते हैं। पोस्ट के साथ दिया INFLATION कैलकुलेटर देखिए।

वहीं दूसरी तरफ आज हमारे देश के चाय वाले प्रधानमंत्री ने दस साल में 12 लाख तक आय टैक्स फ्री कर दी है। थ्री… थ्री… थ्री… चियर्स For Our Chaywala PM!! हिप हिप हुर्रे !!

(सतीश चंद्र मिश्रा)

ये भी पढ़ें: Budget 2025: धन्यवाद निर्मला जी और मोदी जी – देश के मध्यम वर्ग को राहत दी आपने

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments