Saturday, January 24, 2026
Google search engine
Homeसाहित्यSpeak Sanskrit: डॉ मिथिलेश कुमारी मिश्र साधक सम्मान से 125 संस्कृत विद्वान...

Speak Sanskrit: डॉ मिथिलेश कुमारी मिश्र साधक सम्मान से 125 संस्कृत विद्वान एवं संस्कृतानुरागी होंगे सम्मान

 

पटना ५ दिसंबर २०२५ विहार संस्कृत संजीवन समाज पटना एवं राजकीय संस्कृत महाविद्यालय पटना की ओर से आधुनिको भव संस्कृतम् वद अभियान के अंतर्गत डॉ मिथिलेश कुमारी मिश्र साधक सम्मान से 125 संस्कृत विद्वान एवं संस्कृतानुरागियों को सम्मानित किया जायेगा।

पटना स्थित राजकीय संस्कृत महाविद्यालय में ७ दिसंबर (रविवार) को डॉ मिथिलेश कुमारी मिश्र जयंती के शुभावसर पर अंतर्जालीय शिविर के तृतीय दीक्षांत समारोह में १२५ संस्कृत विद्वानों एवं संस्कृतानुरागियो को डॉ मिथिलेश कुमारी मिश्र संस्कृत साधक सम्मान प्रदान किया जाएगा।

एतद्संबन्धी जानकारी बिहार संजीवन समाज के महासचिव एवं आधुनिको भव संस्कृतम् वद अभियान के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ मुकेश कर ओझा ने दी। उन्होंने बताया कि इस समारोह में बिहार संस्कृत संजीवन समाज के मुख्य परामर्शी श्री विजय शंकर दुबे (पूर्व मुख्य सचिव बिहार एवं झारखंड), उद्घाटनकर्ता के रूप में डॉ अनिल कुमार सिंह माननीय सदस्य(प्रशासकीय) राज्य लोक सेवा न्यायाधिकरण उत्तरप्रदेश,  एवं मुख्यअतिथि के रूप में वरिष्ठ संस्कृत प्रचारक डॉ मिथिलेश झा उपस्थित रहेंगे।

इस सम्मान समारोह में डॉ अनिल कुमार चौबे, डॉ मिथिलेश कुमार, प्रोफेसर रेखा रानी, प्रोफेसर लक्ष्मीनारायण, राजेश कुमार (लल्लन सिंह) उपस्थित होंगे, प्रोफेसर रागिनी वर्मा मुख्यवक्ता की भूमिका में होंगी वहीं समारोह की अध्यक्षता डॉक्टर मुकेश कुमार ओझा करेंगे।

उपरोक्त महत्वपूर्ण अतिथियों के साथ ही प्रोफेसर मनोज कुमार, प्रोफेसर सुबोध कुमार सिंह,  डॉ सुशील कुमार, आदि विद्वतवृन्द अपनी उपस्थिति से समारोह की शोभा बढ़ायेंगे।

डॉ मिथिलेश कुमारी मिश्र संस्कृत साधक सम्मान प्राप्त करने वाले गणमान्य सज्जनों के अतिरिक्त पिंटू कुमार, डॉ लीना चौहान, सुजाता घोष, डॉ कमल किशोर (संपादक नवबिहार टाइम्स), पारिजात त्रिपाठी (संपादक, रेडियो हिन्दुस्तान),  श्रीराम अम्बस्ट (संपादक सोनवर्षा वाणी), हृदय नारायण झा, शशिकांत तिवारी, डॉ ज्योत्सना, डॉ एकता वर्मा आदि अनेक विद्वान सम्मिलित हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments